“Quantico” के एपिसोड The Blood of Romeo को लेकर Actress Priyanka Chopra पिछले काफी दिनों से विवादों में घिरी हुई हैं। दरअसल ‘क्वांटिको 3’ के एक एपिसोड में आतंकी हमले के पीछे भारतीय राष्ट्रवादियों का हाथ होने की बात दिखाई गयी है। इसे लेकर जमकर विवाद हुआ और लोगों ने Priyanka Chopra पर अपनी भड़ास निकाली। मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए Priyanka Chopra ने माफी मांगी जिसके बाद मामला थोडा ठंडा हुआ था ही की अब प्रियंका दुबारा सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन इस बार वजह कुछ और है।
दरसल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां में हैं। वह दोनों अक्सर एक-साथ कई बार स्पॉट भी किये जा चुके हैं। हालांकि इन दोनों ने अभी तक अपने रिलेशन को लेकर कोई पुष्टी नहीं की है।
हाल ही में प्रियंका निक के कज़िन Rachel Tamburelli की शादी में शामिल हुई । जहा से शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें प्रियंका ने ग्रीन कलर की फ्रंट कट ड्रेस पहनी हुई है। वही निक ने ब्लू कलर का सुट पहना हुआ था। इस फ्रंट कट ड्रेस में प्रियंका कहर तो ढा रही थी लेकिन तस्वीरें देख लग रहा है कि उन्हें इस ड्रेस के कारण परेशानी भी झेलनी पड़ी। दरअसल, फ्रंट कट की वजह से प्रियंका कई बार ड्रेस को संभालती दिखी। दोनों की बात करे तो हमेशा की तरह एक दुसरे के बेहद करीब नज़र आए।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।