पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 11 जून से एम्स में भर्ती है। इसके बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू नाक की सर्जरी कराने के लिए कल शाम यानी 10 जून को एम्स में भर्ती हुए। डॉक्टरों का कहना है कि नाक का ऑपरेशन करने के लिए उन्हें भर्ती किया गया है। रिजिजू के कुछ मेडिकल टेस्ट भी कराए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उन्हें ऑपरेशन के बाद दो से तीन दिन में छुट्टी दी जा सकती है। पिछले महीने ही उन्होंने एम्स में पथरी का ऑपरेशन कराया था।
नई दिल्ली एक ओर जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन और किडनी संबंधी दिक्कतों के बाद के चलते एम्स में भर्ती हैं तो वहीं दूसरी ओर अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू को भी सेहत खराब होने के चलते नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक किरेन रिजिजू को नाक की सर्जरी कराने के लिए गुरूवार को एम्स में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन के बाद दो से तीन दिन में उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। रिजिजू के कुछ मेडिकल टेस्ट भी कराए गए हैं। बता दें कि पिछले ही महीने केंद्रीय राज्य मंत्री किरेन रिजिजू को पथरी का ऑपरेशन करवाने के लिए एम्स में भर्ती होना पड़ा था।
वाजपेयी पिछले कुछ सालों से बीमार चल रहे हैं। उन्हें पिछली 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच करते हुए संक्रमण के साथ उन्हें कंजेशन की समस्या बताई थी। हांलाकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में अब पहले से काफी सुधार है। इस बात की जानकारी एम्स ने हाल ही में एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया था कि उनकी सेहत में काफी सुधार है। उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।