पिछले दो सीजन की सफलताओं के बाद नागिन तीसरे सीजन के साथ आपकी टीवी स्क्रीन पर दस्तक दे चुका है। पिछली सीजन की ही तरह इस सीजन को भी लोगों का प्यार हासिल हो रहा है। एकता कपूर की मशहूर टीवी सीरीज ‘नागिन’ अपने पहले सीजन से ही चर्चा में रही है। इस सीरीज ने अपने पहली दो सीरीज से दर्शकों के दिलों में जो जगह बनाई है जिसकी वजह यह सीरीज हर बार कामयाबी की बुलंदियों को छूती नजर आती है।
वहीं इस चौंकाने वाली खबर से इतना तो साफ हो गया है कि नागिन 3 सारे टीवी शो के लिए कड़ी चुनौती बनकर आया है। हर वीक टीआरपी कार्ड की रिपोर्ट सामने आती है। जहां पर टॅाप 10 शो में कुंडली भाग्य और कुमकुम भाग्य लंबे समय से नंबर 1 की पोजिशन पर बैठा हुआ है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। जी हां, नागिन 3 ने आते ही टीआरपी पर अपनी नंबर 1 की पोजिशन को बरकरार रखने में कामयाब रहा है। लेकिन ये टीवी पर नहीं बल्कि आनलाइन टीआरपी की बात कर रहे हैं। नागिन 3 ने एक बार फिर अपना राज टीवी की दुनिया पर जमा लिया है।
हाल ही में सलमान खान का शो दस का दम भी शुरू हुआ था, जो की अच्छी खासी टीआरपी भी दे रहा था। लेकिन नागिन 3 से एकता कपूर ने सलमान खान को इस रेस में हरा ही दिया। आप को बता दे की सलमान खान का शो अब टॉप 10 की लिस्ट से भी बहार हो गया है। इससे इतना तो साबित हो गया है कि नागिन को हराना बाकी टीवी शो के लिए आसान नहीं होने वाला है। लेकिन आनलाइन शो की रेटिंग का गणित आपको हैरान कर सकता है।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।