हिंदू धर्म में हफ्ते के सातों दिन किसी न किसी देवी देवता को जरूर समर्पित होते हैं और शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और मां संतोषी को समर्पित होता है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी और मां संतोषी की पूजा करते हैं, ताकि घर में धन के साथ-साथ सुख समृद्धि का भी वास हो। शुक्रवार के दिन भक्त मां संतोषी और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं और उन्हे प्रसन्न करने का हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, शुक्रवार के दिन कुछ काम ऐसे होते हैं, जिन्हें भूलकर भी कभी नहीं करना चाहिए। वरना मां संतोषी के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी आपसे रूष्ठ हो सकती हैं। और आपको कई परेशान का सामना करना पड़ सकता है।
पैसे का लेन-देन ना करें-
शुक्रवार के दिन पैसे के लेन-देन करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा माना जाता है शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है और जब आप पैसे का लेन-देन करते हैं। तब आप जाने- अनजाने मां लक्ष्मी का अपमान कर देते हो। जिससे लक्ष्मी जी आप से रुष्ट होकर वापस लौट जाती है और आपके जीवन में धन की कमी हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें- Dog Crying At Night: जानिए रात में कुत्तों का रोना करता है किस बात की ओर इशारा
शराब और मांसाहार का सेवन –
सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन को बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस दिन भक्त अपनी पूर्ण श्रद्धा के साथ व्रत और पूजा अर्चना करते हैं। इसलिए इस दिन तामसिक भोजन और शराब का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
लड़ाई – झगड़े से दूरी-
शुक्रवार के दिन आपको लड़ाई झगड़े करने से बचना चाहिए, क्योंकि अगर आप लड़ाई झगड़े करते हैं तो अपशब्द भी बोलते हैं। जिससे मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो सकती है और आपको अपने व्यापार में नुकसान हो सकता है।
मां लक्ष्मी का वास-
ऐसा माना जाता है कि महिलाओं, कन्याओं और किन्नरों में मां लक्ष्मी का साक्षात वास होता है। इसलिए आपकों कभी भी उनका अपमान नहीं करना चाहिए, क्योंकि मां लक्ष्मी और मां संतोषी आपसे नाराज हो सकती है। जिसके चलते आपके जीवन में सुख-समृद्धि और धन का अकाल पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा के दिन इन कार्यों को करने से घर में आता है सौभाग्य