बिहार में कैमूर जिला के भगवानपुर थाना के मसही गांव की दलित लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था। अब इसी मामले में एक नया वीडियो सामने आया है। ये मामला 27 मई का है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शादीशुदा लड़की से 5-6 लड़के छेड़छाड़ कर रहे हैं। जब लड़की का भाई उन्हें रोकने की कोशिश करता है तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। हालांकि 5-6 आरोपियों में से अब तक सिर्फ एक को ही पुलिस गिरफ्तार कर पाई है। बताया जा रहा है कि ये घटना उस समय घटी जब लड़की अपने छोटे भाई के साथ घर के पास में यज्ञ देखने जा रही थी।
Bihar: 1 arrested after video of girl being allegedly assaulted went viral in Kaimur. Her relatives say, '6 people were involved in it, we've registered a police complaint. We'll kill ourselves if we don't get justice' Police official says, 'investigation is underway' (24.06.18) pic.twitter.com/BDIY7F1PJi
बिहार में कैमूर जिला के भगवानपुर थाना के मसही गांव की दलित लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था। अब इसी मामले में एक नया वीडियो सामने आया है। ये मामला 27 मई का है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शादीशुदा लड़की से 5-6 लड़के छेड़छाड़ कर रहे हैं। जब लड़की का भाई उन्हें रोकने की कोशिश करता है तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। हालांकि 5-6 आरोपियों में से अब तक सिर्फ एक को ही पुलिस गिरफ्तार कर पाई है। बताया जा रहा है कि ये घटना उस समय घटी जब लड़की अपने छोटे भाई के साथ घर के पास में यज्ञ देखने जा रही थी।बिहार में रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं है। पिछले कुछ महीनों में बिहार से लगातार छेड़छाड़, रेप और हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले गया जिले के सोनडीहा गांव के पास देर रात लुटेरों ने गुरारू में प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर को पेड़ से बांधकर उसकी पत्नी और बेटी के साथ कथित रूप से गैंगरेप किया। मामले में शक के आधार पर 20 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इसी तरह मुजफ्फरपुर स्थित एक शेल्टर हाउस में सेक्स रैकेट चलाने की खबर मिलने के बाद वहां से 46 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया गया था।
— ANI (@ANI) June 25, 2018