मुंबई में बारिश से एक बार फिर लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मुंबई में जगह-जगह पानी भर गया है। सड़के तालाब में बदल गई हैं। बारिश की वजह से लोकल ट्रेनें भी 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं। कई प्रमुख सड़कों पर पानी भरने से जगह-जगह ट्रैफिक जाम के हालात हैं। कई स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
Visuals of heavy water-logging from #Mumbai's Sion area. According to India Meteorological Department, heavy to very heavy rain is likely to continue in the region. #Maharashtra pic.twitter.com/jE8HzilQDm
मुंबई में बारिश से एक बार फिर लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मुंबई में जगह-जगह पानी भर गया है। सड़के तालाब में बदल गई हैं। बारिश की वजह से लोकल ट्रेनें भी 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं। कई प्रमुख सड़कों पर पानी भरने से जगह-जगह ट्रैफिक जाम के हालात हैं। कई स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है कि अगले कुछ दिनों तक मुंबई में ऐसी ही बारिश होती रहेगी, इसलिए लोगों को पहले से तैयार रहने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग के डेटा से खुलासा हुआ है कि देश के 25 प्रतिशत से कम हिस्से में अब तक सामान्य या अधिक बारिश हुई है। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि सप्ताहांत मानसून गतिविधि ने जोर पकड़ लिया और मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।भीषण गर्मी का सामना कर रहे मध्य और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को अगले दो-तीन दिन में कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मानसून के 29 जून को पहुंचने की उम्मीद है जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि है। दक्षिण पश्चिमी मानसून निर्धारित सामान्य तिथि से तीन दिन पहले 29 मई को पहुंचा और केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात के तटीय इलाकों में बारिश हुई।
— ANI (@ANI) June 25, 2018