
महाराष्ट्र के भिवंडी में पुलिस को एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। प्रेमी जोड़े का शव मिलने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। ये प्रेमी दोनों पहले से ही शादीशुदा थे। और ये दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और दोनों जल्द ही शादी करना चाहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ किया गैंगरेप
दोनों प्रेमी की एक साथ मौत से पुलिस के लिए एक बड़ा सवाल बना हुआ है कि यह मामला आत्महत्या का है या किसी ने दोनों की हत्या की है। वहीं पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया है। भिंवडी गांव के लोगों ने शुक्रवार की सुबह तानसा पाइप लाइन के पास के पेड़ से दो शव लटके होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मोके वारदात पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से उताकर जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि मृतक लड़का सागर (24) वाघे का रहने वाला है और युवती अंकिता (20) शेडगांव की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार युवक और युवती दोनों शादीशुदा है।
बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की घटना से हम शर्मसार है – नीतीश कुमार
युवक सागर वाघे का रहने वाला है और उसका 6 महीने का एक बेटा भी है। वहीं युवती अंकिता की शादी शाहपुर के तालुक ठुने गांव में हुई थी। शादी होने बाद भी वह पिछले 4 सालों से अपने पिता के घर पर ही रहती थी। और अंकिता वहीं काम करती थी लड़का भी वहीं काम करता था इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया। दोनों का प्रेम इतना बड़ गया कि दोनों शादी करना चाहते थे। सागर पिछले कई दिनों से अंकिता के साथ पिलंजे स्थित अपने चाचा के यहां रहता था। सागर के परिवारवालों ने अंकिता से शादी करने की अनुमति भी दे दी थी। दो अगस्त को सागर और अंकिता कुशीवली जाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन दोनों घर नहीं पहुंचे।
लड़कियां क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं है