विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमनी के खिलाफ दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज किया है। उनके इस केस को उनके वकील करन जवाला एंड कंपनी की तरफ से लड़ेंगे। साथ ही, उन्होंने ने एक न्यूज़ चैनल द्वारा लिए इंटरव्यू में बताया है कि #MeToo के तहत उन पर लगे सभी आरोप गलत है। यह किसी विपक्षी दल का काम है, जो चुनाव को लेकर एजेंडा बना रही है ताकि इन आरोपों के चलते वो अपने कार्यरत पद से हट जाये। लेकिन इस पर भी उन्होंने साफ़ कह दिया है कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे और मामले की जाँच करवाएंगे।
Union Minister MJ Akbar files criminal defamation case in Delhi's Patiala House Court against journalist Priya Ramani, through his advocates Karanjawala & Co. pic.twitter.com/JilOOi3Fw4
विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमनी के खिलाफ दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज किया है। उनके इस केस को उनके वकील करन जवाला एंड कंपनी की तरफ से लड़ेंगे। साथ ही, उन्होंने ने एक न्यूज़ चैनल द्वारा लिए इंटरव्यू में बताया है कि #MeToo के तहत उन पर लगे सभी आरोप गलत है। यह किसी विपक्षी दल का काम है, जो चुनाव को लेकर एजेंडा बना रही है ताकि इन आरोपों के चलते वो अपने कार्यरत पद से हट जाये। लेकिन इस पर भी उन्होंने साफ़ कह दिया है कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे और मामले की जाँच करवाएंगे।अकबर ने कहा कि कोई उनकी छवि को नुकसान पंहुचाना चाहता है क्योंकि चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वे आरोप लगाने वाली सभी महिलाओं पर कानूनी कार्यवाई करेंगे। अकबर के इन आरोपों को बेबुनियाद बताने के बाद भी यौन शोषण की शिकार महिलाये अपने बयान पर टिकी हुई है। अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस से बात करते समय फिर से आप बीती सुनाई और अपने बयान पर ही कायम रहने की बात कही।क्या था मामला सोशल मीडिया पर मी टू मूवमेंट की रफ़्तार बढ़ते समय ही एम जे अकबर पर यौन शोषण करने के आरोप लगे थे। अकबर पर पहला आरोप प्रिया रमानी नाम की एक महिला पत्रकार ने लगाया था, जिसमें उन्होंने एक होटल के कमरे में इंटरव्यू के समय की अपनी कहानी बयां की थी। खबरों के अनुसार, एम जे अकबर पर अबतक दस पत्रकार महिलाए यौन शोषण का आरोप लगा चुकी है। अकबर पर यह आरोप उस समय के है जब वह किसी न्यूज़पेपर के एडिटर थे। उन पर एक आरोप तो उसी अख़बार की इंटर्न करने गई लड़की ने लगाया था। और इन पीड़ित महिलाओं में एक पत्रकार महिला विदेश की है।
— ANI (@ANI) October 15, 2018
अकबर ने कहा कि कोई उनकी छवि को नुकसान पंहुचाना चाहता है क्योंकि चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वे आरोप लगाने वाली सभी महिलाओं पर कानूनी कार्यवाई करेंगे। अकबर के इन आरोपों को बेबुनियाद बताने के बाद भी यौन शोषण की शिकार महिलाये अपने बयान पर टिकी हुई है। अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस से बात करते समय फिर से आप बीती सुनाई और अपने बयान पर ही कायम रहने की बात कही।
मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, जाने जीवन की सफलता का मंत्र