हाल ही में, विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अकबर के इस्तीफे देने के फैसले पर प्रिया रमानी ने ट्वीट का लिखा है कि अकबर के इस्तीफे देने से उनपर लगे सभी आरोप सही साबित होते है। ”मुझे उस दिन का इंतजार है। जब मुझे अदालत में न्याय मिलेगा। आपको बता दें कि प्रिया रमानी ही वह पहली महिला हैं, जिन्होंने एमजे अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। खबरों के अनुसार, अकबर ने अपने पद से इस्तीफा पीएम नरेंद्र मोदी के कहने पर लिया है।
https://twitter.com/priyaramani/status/1052524253621440512
एमजे अकबर ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह मंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं। वह अपने खिलाफ लगाए गए झूठे आरोपों को निजी हैसियत से चुनौती देंगे। उन्होंने कहा, ”मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभारी हूं जिन्होंने मुझे देश की सेवा करने का मौका दिया।” खबरों की माने तो आने वाले चुनावों में पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे इसी को ध्यान में रखते हुए अकबर से इस्तीफा लिया गया है। करीब 20 महिलाओं ने पत्रकार प्रिया रमानी का साथ देने की बात कही थी।
#MJAkbar resigns from his post of Minister of State External Affairs MEA. pic.twitter.com/dxf4EtFl5P
— ANI (@ANI) October 17, 2018