प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने अमरीकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोन्स के साथ रोका और सगाई की थी। यह जोड़ी काफी चप्चा मे भी रही और सभी य़ह जानने को उत्सुक थे कि ये दोनो अब शादी कब करेंगे। दोनो को फैन्स के लिए एक अच्छा खबर है। प्रियंका और निक की शादी की तारीख अब फाइनल हो गई है। बताया जा रहा है कि ये हॉट-जोड़ी 2 दिसंबर को शादी करने जा रही है।
यह एक डेस़्टीनेशन वेडिंग होगी और शादी की लोकेशन जोधपुर का एक पैलेस तय हुआ है। हाल ही में प्रियंका और निक दोस्त की बर्थडे पार्टी में जोधपुर गए थे। खबरे यह भी थी कि दोनों शादी की लोकेशन देखने गए थे। प्रियंका और निक की शादी के फंक्शन 30 नवंबर से जोधपुर में शुरू हो जाएंगे और 2 दिसंबर को दोनों शादी कर लेंगे।
निक आजकल इंडिया आए हुए हैं और खुद प्रियंका के साथ शादी की सभी तैयारियाँ कर रहे हैं। प्रियंका और निक ने इसी साल 18 अगस्त को सगाई की थी। दोनों की मुलाकात पिछले साल मेट गाला इवेंट में हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया।