पुलिस की स्पेशल सेल ने आज एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसे शख्स को अपनी हिरासत में लिया है जो नक्सलियों को हथियार सप्लाई करता था जिस पर 2 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। इस लुका-छुपी के खेल में दिल्ली पुलिस को जीत हासिल हो गयी।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, इस स्पेशल सेल ने अजीत राय नाम के एक नक्सली को गिरफ्तार किया है, जो काफी समय से नक्सलियों के लिए हथियार सप्लाई करने का काम करता था। अजीत राय महाराष्ट्र से हथियार सप्लाई करवाता था।
Delhi Police Special Cell has arrested one Ajit Rai on charges of supplying firearms to Maoists through Maharashtra. He had a reward of Rs two lakhs on his head
— ANI (@ANI) November 11, 2018
