गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर जो लम्बी बीमारी के चलते काफी समय से काम से दूर थे, वो काम पर लौट आए हैं। सर्जरी को बाद 14 अक्टूबर से मुख्यमंत्री गोवा में अपने निजी घर में आराम कर रहे थे। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार मुख्र्यमंत्री रविवार को मंडोवी नदी पर आधा निर्मित पुल का निरीक्षण करते हुए नजर आए।पार्रिकर को उनकी नाक में एक ट्यूब के साथ देखा गया था और वो एक सपोर्ट की मदद से चल पा रहे थे।
कहा जा रहा है कि उन्होंने पंजिम के पास जौरी नदी पर एक और पुल का भी दौरा किया है। उन्होंने पुल का निरीक्षण करने के लिए पोरवोरीम से मेरिस तक 6 किमी की यात्रा भी की। उनका ध्यान रखने के लिए पर्रिकर के साथ निरीक्षण में दो डॉक्टर भी थे। बीमारी के बावजूद इस तरह काम करने के लिए उनकी काफी सरहाना भी हो रही है। उनके इस जज्बे के लिए सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं और उनकी अच्छी सेहत की कामना भी कर रहे हैं।