बीजेपी सरकार आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी ने बुधवार यानी आज 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर नियुक्त किये गए नए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की लिस्ट जारी की है। बीजेपी ने 17 राज्यों समेत चंडीगढ़ के नए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी है।
Bharatiya Janata Party appoints in-charge & co-incharge for 17 states and Chandigarh for 2019 Lok Sabha elections pic.twitter.com/qjrkZx58ct
बीजेपी सरकार आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी ने बुधवार यानी आज 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर नियुक्त किये गए नए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की लिस्ट जारी की है। बीजेपी ने 17 राज्यों समेत चंडीगढ़ के नए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी है।इस जारी लिस्ट के अनुसार, प्रकाश जावड़ेकर और सुधांशु त्रिवेदी को राजस्थान की ज़िम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश में गोवर्धन झड़पिया, दुष्यंत गौतम और नरोत्तम मिश्रा तीन चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं। तो वहीं, आंध्र प्रदेश की जिम्मेदारी वी. मुरलीधरन और सुनील देवधर को दी गई है। महेंद्र सिंह को असम, भूपेंद्र यादव को बिहार, डॉक्टर अनिल जैन को छत्तीसगढ़, ओम प्रकाश माथुर को गुजरात, तीरथ सिंह रावत को हिमाचल प्रदेश, मंगल पांडेय को झारखंड, स्वतंत्र देव सिंह और सतीश उपाध्याय को मध्यप्रदेश का प्रभारी और सह प्रभारी बनाया गया है। नलिन कोहली को दो राज्यों मणिपुर और नागालैंड की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा अरुण सिंह को ओडीशा, कैप्टन अभिमन्यु को पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली हार के बाद बीजेपी शीर्ष नेतृत्व लोकसभा चुनावों को लेकर सजग हो गई है। हाल में अमित शाह ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसके बाद से ही बीजेपी आक्रामक तरीके से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है।
— ANI (@ANI) December 26, 2018
इस जारी लिस्ट के अनुसार, प्रकाश जावड़ेकर और सुधांशु त्रिवेदी को राजस्थान की ज़िम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश में गोवर्धन झड़पिया, दुष्यंत गौतम और नरोत्तम मिश्रा तीन चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं। तो वहीं, आंध्र प्रदेश की जिम्मेदारी वी. मुरलीधरन और सुनील देवधर को दी गई है। महेंद्र सिंह को असम, भूपेंद्र यादव को बिहार, डॉक्टर अनिल जैन को छत्तीसगढ़, ओम प्रकाश माथुर को गुजरात, तीरथ सिंह रावत को हिमाचल प्रदेश, मंगल पांडेय को झारखंड, स्वतंत्र देव सिंह और सतीश उपाध्याय को मध्यप्रदेश का प्रभारी और सह प्रभारी बनाया गया है। नलिन कोहली को दो राज्यों मणिपुर और नागालैंड की जिम्मेदारी दी गई है।
NIA की छापेमारी में ISIS के मॉड्यूल का पर्दाफाश