उत्तराखंड में सरकार की ओर से लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में आज बुलडोजर चला। नगर निगम और पुलिस की टीम की मौजूदगी में अवैध मदरसे और नमाज स्थल पर हुआ था। जिसके दौरान अराजक तत्वों ने पुलिस प्रशासन और पत्रकारों का जमकर पथराज किया। इसमें एसडीएम समेत कई पुलिसकर्मी पत्रकार और नगर निगम के कई कर्मचारी भी घायल हुए। उपद्रवियों ने पुलिस को चारों ओर से घेरकर भारी पत्थराव किया और बहुत सी गाड़ियों को आगे भी हवाले कर दिया।
ट्रांसफार्मर में भी आग-
ट्रांसफार्मर में भी आग लगा दी जिसके बाद इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पुलिस अधिकारियों के साथ ही पत्रकार भी फंसे हुए थे। पुलिस फोर्स की ओर से हवाई फायरिंग की गई। जानकारी के मुताबिक भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम पहुंची अवैध मदरसे और नमाज स्थल को जेसीबी से तोड़ने का काम शुरू ही हुआ था, कि पुलिस महिलाओं और युवकों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
पथराव शुरू-
देखते ही देखते अराजक तत्वों ने प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीम पर पथराव शुरू कर दिए। एमसीडी समेत कई पुलिस अधिकारी और नगर निगम के कर्मचारी भी घायल हो गए। इसके अलावा जेसीबी को निशाना बनाकर किए गए पथराव में जेसीबी शीशा टूट गया। भारी विरोध के बावजूद नगर निगम का अभियान जारी रहा। नगर निगम आयुक्त उपाध्याय सिंह और एमडी समेत नगर निगम की टीम ने लोगों को काफी समझाने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें- Delhi में किसानों का धरना हुआ खत्म, क्या पूरी हो गई अन्दाताओं की मांग, यहां जानें पूरा मामला
जगह पूरी अवैध-
जब पथराव थमता हुआ नहीं दिखा तो पुलिस ने अराजक तत्वों को तीतर बीतर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि मदरसा और नमाज वाली जगह पूरी अवैध है और इसके पास तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम ने पहले कब्जा ले लिया था। अवैध मदरसे और नमाज स्थल को सील कर दिया था। अब इसे ध्वस्त कर दिया गया है। कार्यवाही के दौरान अराजक तत्वों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- इस राज्य में लगा हुक्के पर बैन, सार्वजनिक स्वास्थ्य और युवाओं की रक्षा के लिए राज्यवापी प्रतिबंध