यूनियन कैबिनेट ने शुक्रवार यानी आज गगनयान प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। अब भारत से भी 3 एस्ट्रोनॉट अन्तरिक्ष में जाकर सात दिन के लिए रह सकेंगे। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी है। इस न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, कैबिनेट ने भारत में बना इंसानी स्पेसफ्लाइट प्रोग्राम को मंजूर कर दिया गया है। अब ‘गगनयान स्पेसफ्लाइट‘ में अब 7 दिनों के लिए 3 लोगों का क्रू अंतरिक्ष में जा सकेगा। इसके लिए कीमत 10,000 करोड़ रखी गई है।
Cabinet approves indigenous human spaceflight programme; Gaganyaan programme to carry 3 member crew for minimum 7 days in space at a total cost of Rs 10k crores.
— ANI (@ANI) December 28, 2018
भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2018 को प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि 2022 तक कोई भी एक भारतीय एस्ट्रोनॉट, चाहे वो महिला हो या पुरुष, गगनयान से आसमान की सैर पर जा सकेंगे। इस मिशन के पूरे होने से अन्तरिक्ष में भारत को बड़ी सफलता हासिल होगी।
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर: मनमोहन सिंह ने साधी चुप्पी, रिलीज़ से पहले हो स्पेशल स्क्रीनिंग