मुंबई में एक के बाद एक आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। कई दिनों से लगातार मुंबई शहर आग की लपटों में झुलस रहा है। आज शाम फिर से मुंबई के वर्ली इलाके के महिंद्रा टावर्स के पीछे साधना हाउस में आग लग गई है। ये आग लेवल -2 की बताई जा रही है। आग किन कारणों से लगी है इसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। इस घटना की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी है।
Mumbai: Level-2 fire breaks out in Sadhana House behind Mahindra Towers in Worli area. Firefighting operations underway. More details awaited. pic.twitter.com/gv7ZKserkI
मुंबई में एक के बाद एक आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। कई दिनों से लगातार मुंबई शहर आग की लपटों में झुलस रहा है। आज शाम फिर से मुंबई के वर्ली इलाके के महिंद्रा टावर्स के पीछे साधना हाउस में आग लग गई है। ये आग लेवल -2 की बताई जा रही है। आग किन कारणों से लगी है इसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। इस घटना की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी है।इससे पहले भी आज सुबह मुंबई के कमला मिल्स कम्पाउंड के पास निर्माणाधीन इमारत में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पंहुची, जिस कारण आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा था कि आग लगने के वक्त कई मजदूर इमारत के अंदर थे। उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सुबह-शाम मुंबई में रोजाना आग लगने की नई घटनाएं हो रही है।इससे पहले, पिछले 2-3 हफ्ते में मुंबई में आग लगने की घटनाए घटी हैं। 27 दिसंबर की शाम मुंबई के चेंबूर इलाके के तिलक नगर स्थित सरगम सोसायटी की 14वीं मंजिल पर आग लग गई जिसमें 4 बुजुर्गों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। 23 दिसंबर को कांदिवली में एक गोदाम में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले 17 दिसंबर को अंधेरी इलाके में एक अस्पताल में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई थी।
— ANI (@ANI) December 29, 2018
इससे पहले भी आज सुबह मुंबई के कमला मिल्स कम्पाउंड के पास निर्माणाधीन इमारत में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पंहुची, जिस कारण आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा था कि आग लगने के वक्त कई मजदूर इमारत के अंदर थे। उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सुबह-शाम मुंबई में रोजाना आग लगने की नई घटनाएं हो रही है।
दिल्ली शेल्टर होम में काम न करने पर लड़कियों के प्राइवेट पार्ट में डालते थे मिर्च पाउडर