हरियाणा के कारनाल से बिग बॉस तक का सफर तय करने वाले रोमिल चौधरी जब बिग बॉस का तीन महीना सफर खत्म कर वापस अपने शहर करनाल पहुंचे तो करनाल ने रोमिल को अपनी सर आंखो पर बैठा लिया।
रोमिल के स्वागत में गाडियों का काफिला चला और मेन जीटी रोड से होते हुए वो अपने घर पहुंचे जहां उनका मालाएं पहना कर स्वागत किया गया। रास्ते में भी जगह जगह रोमिल का काफिला रुकता रहा हर कोई रोमिल के साथ एक सेल्फी लेना चाहता था।
सियाचीन पर सैनिकों को नहाने के लिए नहीं करना होगा 90 दिन का इन्तजार
पेशे से वकील रोमिल बिग बॉस सीजन 12 के टॉप 5 फाईनलिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे। हरियाणा के इस बेटे का वापस अपने घर आने पर एक विनर की तरह ही स्वागत हो रहा है। रोमिल के दोस्त निर्मल भी गाडी में उनके साथ बैठे नजर आए। रोमिल के स्वागत की वीडियो नीचे लगाई गई है।
https://www.facebook.com/oneharyana/videos/217460289133894/
