देश में चल रहे #MeToo आंदोलन में निर्देशक राजकुमार हिरानी पर भी आरोप लगे हैं। मुन्ना भाई सीरीज, पीके और सुपरहिट बायोपिक संजू ’के लिए प्रसिद्ध स्टार निर्देशक पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने दावा किया है कि हिरानी ने छह महीने में उनका कई बार उनका शोषण किया है। ‘संजू’ के पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य के दौरान मार्च और सितंबर 2018 के बीच उनका शोषण हुआ है।
हफपोस्ट इंडिया की एक रिपोर्ट में माना जाता है कि फिल्म में हिरानी को असिस्ट करने वाली महिला ने 3 नवंबर, 2018 को एक ईमेल में ‘संजू’ के सह-निर्माता विधु विनोद चोपड़ा, उनकी पत्नी अनुपमा चोपड़ा, बहन शेली को संबोधित किया था। अपने ईमेल में, अभियुक्त ने कथित तौर पर कहा कि पहले हिरानी ने उन पर गलत टिप्पणी की औऱ 9 अप्रैल, 2018 को उनके घर-कार्यालय में उनका यौन उत्पीड़न किया। इस पत्र के एक अंश में लिखा था, “उस रात और अगले 6 महीनों तक मेरे मन, शरीर और दिल पर बहुत अत्याचार हुआ।”
यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस- गुलाम नबी आजाद
 
					 
							 
			 
                                 
                             