आगामी लोकसभा चुनावों के चलते सभी पार्टियां अपने दौरे और रैलियां करने में जुटे हुए है। कोई नेता किसी मुद्दे को पकड़ रहा है तो कोई किसी अन्य मुद्दे को राजनीति से जोड़ रहा है। अब ऐसा ही कुछ प्रियंका गांधी के साथ हो रहा है। आपको बता दे कि बीजेपी अपना राजनीति मुद्दा प्रियंका गांधी के कपडों को बना रही है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के बस्ती से बीजेपी के सांसद हरीश द्विवेदी ने एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पहनावे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब प्रियंका गांधी दिल्ली में होती हैं तो जींस और टॉप में रहती हैं और जब क्षेत्र में आती हैं तो साड़ी और सिंदूर लगा कर आती हैं।
इतना ही नहीं, हरीश द्विवेदी से पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि प्रियंका के आने से पूर्वांचल की राजनीति पर क्या असर होगा तो इसके जवाब में द्विवेदी ने कहा कि ‘(राजनीति) में राहुल गांधी फेल हैं तो प्रियंका भी फेल हैं।’
#WATCH BJP MP Harish Dwivedi in Basti: Rahul fail hain toh Priyanka bhi fail hain. Jab Priyanka Gandhi Delhi mein rehti hain toh jeans aur top mein rehti hai aur jab shetra mein aati hain toh saree aur sindoor laga kar aati hain.
(09.02.2019) pic.twitter.com/ksA8DcI0Hi
आगामी लोकसभा चुनावों के चलते सभी पार्टियां अपने दौरे और रैलियां करने में जुटे हुए है। कोई नेता किसी मुद्दे को पकड़ रहा है तो कोई किसी अन्य मुद्दे को राजनीति से जोड़ रहा है। अब ऐसा ही कुछ प्रियंका गांधी के साथ हो रहा है। आपको बता दे कि बीजेपी अपना राजनीति मुद्दा प्रियंका गांधी के कपडों को बना रही है।न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के बस्ती से बीजेपी के सांसद हरीश द्विवेदी ने एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पहनावे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब प्रियंका गांधी दिल्ली में होती हैं तो जींस और टॉप में रहती हैं और जब क्षेत्र में आती हैं तो साड़ी और सिंदूर लगा कर आती हैं।इतना ही नहीं, हरीश द्विवेदी से पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि प्रियंका के आने से पूर्वांचल की राजनीति पर क्या असर होगा तो इसके जवाब में द्विवेदी ने कहा कि ‘(राजनीति) में राहुल गांधी फेल हैं तो प्रियंका भी फेल हैं।’गौरतलब है कि बस्ती यूपी के 80 संसदीय क्षेत्रों में एक है जहां बीजेपी का दबदबा है। यहां की 5 विधानसभा क्षेत्रों में सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के हरीश द्विवेदी ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अरविंद कुमार चौधरी को हराया था। इस बार सपा-बसपा का गठबंधन होने के बाद कांग्रेस ने इस इलाके में अपनी लड़ाई अलग से तेज कर दी है। पूर्वांचल की अहमियत को देखते हुए ही कांग्रेस ने प्रियंका को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि वे किस सीट से लड़ेंगी, अभी तय नहीं है।आपको बता दें कि कांग्रेस ने अभी हाल में प्रियंका गांधी को राजनीति में उतारा है और आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए उन्हें कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है और पूर्वांचल का प्रभार दिया गया है। प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के बाद यूपी में खासकर पूर्वांचल में सियासी समीकरण बदले हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस लोकसभा चुनावों में यहां अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। प्रियंका को राजनीति में उतारने का फैसला खुद उनके भाई और कांग्रेस के युवा अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिया है।
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 10, 2019
गौरतलब है कि बस्ती यूपी के 80 संसदीय क्षेत्रों में एक है जहां बीजेपी का दबदबा है। यहां की 5 विधानसभा क्षेत्रों में सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के हरीश द्विवेदी ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अरविंद कुमार चौधरी को हराया था। इस बार सपा-बसपा का गठबंधन होने के बाद कांग्रेस ने इस इलाके में अपनी लड़ाई अलग से तेज कर दी है। पूर्वांचल की अहमियत को देखते हुए ही कांग्रेस ने प्रियंका को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि वे किस सीट से लड़ेंगी, अभी तय नहीं है।
गुंटूर में पीएम मोदी बोले- आंध्र का ‘सनराइज’ की जगह बेटे के राइज में जुटे है सीएम नायडू