राफेल डील मामले को लेकर लगातार विवाद बढ़ते ही नजर आ रहे है। इन्हीं विवादों के चलते दो राफेल लड़ाकू विमान एयरो इंडिया शो में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचे हैं। भारत पहुंचे विमान फ्रांस की वायु सेना के हैं। बता दे कि इस शो में कुल तीन राफेल विमान हिस्सा लेंगे। ये विमान ऐसे समय में भारत पहुंचे हैं, जब राफेल विमानों के लिए फ्रांस से हुए सौदे पर विवाद चल रहा है।
इसकी जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी है। इसके मुताबिक़, एयरो इंडिया शो के लिए बेंगलुरु में फ्रांसीसी वायु सेना के दो राफेल लड़ाकू विमान पंहुच गए है। एयरो इंडिया शो के दौरान भारतीय वायु सेना के कई आला अधिकारी इन लड़ाकू विमानों को उड़ाएंगे। वायु सेना के डिप्टी चीफ एयर मार्शल विवेक चौधरी भी राफेल फाइटर जेट को उड़ाएंगे।
#WATCH Two Rafale fighter planes (total 3) of the French Air Force land in Bengaluru for the Aero India show. Top IAF officers including IAF Deputy Chief Air Marshal VIvek Chaudhari to fly the plane during Aero India show. pic.twitter.com/i4e42pQKVI
राफेल डील मामले को लेकर लगातार विवाद बढ़ते ही नजर आ रहे है। इन्हीं विवादों के चलते दो राफेल लड़ाकू विमान एयरो इंडिया शो में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचे हैं। भारत पहुंचे विमान फ्रांस की वायु सेना के हैं। बता दे कि इस शो में कुल तीन राफेल विमान हिस्सा लेंगे। ये विमान ऐसे समय में भारत पहुंचे हैं, जब राफेल विमानों के लिए फ्रांस से हुए सौदे पर विवाद चल रहा है।इसकी जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी है। इसके मुताबिक़, एयरो इंडिया शो के लिए बेंगलुरु में फ्रांसीसी वायु सेना के दो राफेल लड़ाकू विमान पंहुच गए है। एयरो इंडिया शो के दौरान भारतीय वायु सेना के कई आला अधिकारी इन लड़ाकू विमानों को उड़ाएंगे। वायु सेना के डिप्टी चीफ एयर मार्शल विवेक चौधरी भी राफेल फाइटर जेट को उड़ाएंगे।वही खबरों की माने तो, एयरो इंडिया शो 20 से 24 फरवरी तक बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। इसमें कुल 57 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे। इसी के लिए फ्रांस की वायु सेना ने अपने तीन राफेल लड़ाकू विमान भारत भेजे हैं। इनमें से दो विमान बुधवार को पहुंचे।आपको बता दे कि इससे पहले फ्रांस से हुई राफेल सौदे पर CAG रिपोर्ट बुधवार को राज्यसभा में पेश हुई। विपक्ष के आरोपों के बीच CAG रिपोर्ट मोदी सरकार के लिए राहत भरी खबर लाई है। CAG रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा NDA सरकार में हुई राफेल डील बीती UPA सरकार के प्रस्ताव की तुलना में 2.86 % सस्ती है। मोदी सरकार ने पुराने सौदे को खत्म कर साल 2015 में फ्रांस के साथ 36 राफेल विमानों को खरीदने के लिए गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट सौदे की घोषणा की।
— ANI (@ANI) February 13, 2019
वही खबरों की माने तो, एयरो इंडिया शो 20 से 24 फरवरी तक बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। इसमें कुल 57 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे। इसी के लिए फ्रांस की वायु सेना ने अपने तीन राफेल लड़ाकू विमान भारत भेजे हैं। इनमें से दो विमान बुधवार को पहुंचे।
लोकसभा में बोले मुलायम यादव- मेरी इच्छा है नरेंद्र मोदी दोबारा बनें प्रधानमंत्री