बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अपनी तलाक की खबरों को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए है। अमेरिका की ओके मैगजीन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि प्रियंका और निक तलाक लेने के बारे में सोच रहे है। इसके बाद ये खबर आग की तरह फैल गई। लेकिन फिर सामने आया कि ये महज बनाई हुई कहानी है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
खबरों के अनुसार, प्रियंका के शो क्वांटिको से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सभी कहानियां फर्जी हैं। ये केवल सनसनी मचाने और अपनी मैगजीन की कुछ कॉपियों बेचने के लिए किया गया। प्रियंका और निक साथ में खुश हैं। लेकिन ये देखकर दुख होता है किस तरह लोग शादी के बाद से इस कपल को टार्गेट कर रहे हैं। अगर ये अप्रैल फूल प्रैंक था तो यह बेहद बकवास था।
Video: पीएम मोदी ने खुद की पत्नी को एक बार भी तलाक नहीं बोला और छोड़ दिया- अजित सिंह
वही, खबरों की माने तो, प्रियंका के एक करीबी ने In.com को बताया कि एक बार अगर प्रियंका इन नेगेटिव अफवाह से निपटने का मन बना लेती हैं, तो वह ओके के खिलाफ केस कर सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह हेलो को काफी भारी पड़ेगा। बता दें कि प्रियंका पति निक के साथ मयामी के साथ छुट्टियां बिता रही थीं कि इसी बीच उनके तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
Video: आजम ने दी थी एसिड अटैक की धमकी, मजबूरी में छोड़ा रामपुर- जया प्रदा
