आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपना-अपना एक एजेंडा सेट किया हुआ है। लेकिन आम जनता यानी वोटर्स के लिए इस समय विकास को सबसे अहम चुनावी मुद्दा माना जा रहा है। वही, इसको लेकर भी काफी चर्चा है कि इन लोकसभा चुनावों के बाद किस पार्टी की सरकार आएगी। जनता देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में किसे देखना चाहती है इसको लेकर भी काफी सवाल खड़े हो रहे है। ऐसे ही कुछ सवालों को लेकर सीएसडीएस-लोकनीति ने एक सर्वे किया है और 41 प्रतिशत लोगों ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में पहली पसंद बताया है।
कौन है प्रधानमंत्री पद के लिए पहली पसंद
सर्वे में 41% लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया, जबकि 28% लोगों ने कहा कि वे चाहते हैं कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। 3% लोगों ने मायावती और मात्र 2% लोगों ने ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया।
वोटर्स के लिए ये है महत्वपूर्ण मुद्दा
सर्वे में हिस्सा लेने वाले 43% लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी ही पहली पसंद हैं। हालांकि, 41% लोग मानते हैं मोदी ने राफेल में गड़बड़ी की पर मिनिमम इनकम गारंटी के चुनावी वादे के बावजूद 28% लोग ही चाहते हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें। सिर्फ 3% लोगों के लिए राफेल-मंदिर बड़े मुद्दे हैं। 33% विकास और 25% लोग महंगाई के मुद्दे पर वोट डालने की बात कही।
सर्वे कैसे हुआ
सर्वे 19 राज्यों में 24 से 31 मार्च के बीच किया गया। इसमें 101 लोकसभा क्षेत्रों की 101 विधानसभा सीटों के 10,010 लोगों ने भाग लिया। सर्वे में कुल 46% महिलाएं, 19% अनुसूचित जाति, 10% अनुसूचित जनजाति, 13% मुस्लिम, 2% ईसाई और 3% सिख मतदाता शामिल थे। यह सर्वे चार भागों में है।
क्या मोदी सरकार को एक और मौका मिलना चाहिए?
सर्वे में 46% लोग इस बात से सहमत नजर आए कि मोदी सरकार को एक और मौका मिला चाहिए, जबकि 36% लोगों ने इससे इनकार कर दिया।
Video: पीएम मोदी ने खुद की पत्नी को एक बार भी तलाक नहीं बोला और छोड़ दिया- अजित सिंह
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपना-अपना एक एजेंडा सेट किया हुआ है। लेकिन आम जनता यानी वोटर्स के लिए इस समय विकास को सबसे अहम चुनावी मुद्दा माना जा रहा है। वही, इसको लेकर भी काफी चर्चा है कि इन लोकसभा चुनावों के बाद किस पार्टी की सरकार आएगी। जनता देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में किसे देखना चाहती है इसको लेकर भी काफी सवाल खड़े हो रहे है। ऐसे ही कुछ सवालों को लेकर सीएसडीएस-लोकनीति ने एक सर्वे किया है और 41 प्रतिशत लोगों ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में पहली पसंद बताया है।कौन है प्रधानमंत्री पद के लिए पहली पसंदसर्वे में 41% लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया, जबकि 28% लोगों ने कहा कि वे चाहते हैं कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। 3% लोगों ने मायावती और मात्र 2% लोगों ने ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया।वोटर्स के लिए ये है महत्वपूर्ण मुद्दासर्वे में हिस्सा लेने वाले 43% लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी ही पहली पसंद हैं। हालांकि, 41% लोग मानते हैं मोदी ने राफेल में गड़बड़ी की पर मिनिमम इनकम गारंटी के चुनावी वादे के बावजूद 28% लोग ही चाहते हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें। सिर्फ 3% लोगों के लिए राफेल-मंदिर बड़े मुद्दे हैं। 33% विकास और 25% लोग महंगाई के मुद्दे पर वोट डालने की बात कही।सर्वे कैसे हुआसर्वे 19 राज्यों में 24 से 31 मार्च के बीच किया गया। इसमें 101 लोकसभा क्षेत्रों की 101 विधानसभा सीटों के 10,010 लोगों ने भाग लिया। सर्वे में कुल 46% महिलाएं, 19% अनुसूचित जाति, 10% अनुसूचित जनजाति, 13% मुस्लिम, 2% ईसाई और 3% सिख मतदाता शामिल थे। यह सर्वे चार भागों में है।क्या मोदी सरकार को एक और मौका मिलना चाहिए?सर्वे में 46% लोग इस बात से सहमत नजर आए कि मोदी सरकार को एक और मौका मिला चाहिए, जबकि 36% लोगों ने इससे इनकार कर दिया।राफेल में गड़बड़ी को लेकर सवालकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल में गड़बड़ी को लेकर लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। ऐसे में सर्वे में लोगों से पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि राफेल सौदे में सरकार ने कोई गड़बड़ी की है? 41% लोगों ने इस सवाल का जवाब हां में दिया, जबकि 37% लोगों ने इससे इनकार कर दिया।न्याय स्कीम के बारे में कितने लोग जानते हैंकांग्रेस भले ही न्याय योजना को गैम चेंजर बता रही है लेकिन सर्वे में 48% लोगों का कहना है कि उन्होंने इसके बारे में सुना ही नहीं, हालांकि 52% लोगों ने माना कि वे इस योजना के बारे में जानते हैं।
राफेल में गड़बड़ी को लेकर सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल में गड़बड़ी को लेकर लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। ऐसे में सर्वे में लोगों से पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि राफेल सौदे में सरकार ने कोई गड़बड़ी की है? 41% लोगों ने इस सवाल का जवाब हां में दिया, जबकि 37% लोगों ने इससे इनकार कर दिया।
न्याय स्कीम के बारे में कितने लोग जानते हैं
कांग्रेस भले ही न्याय योजना को गैम चेंजर बता रही है लेकिन सर्वे में 48% लोगों का कहना है कि उन्होंने इसके बारे में सुना ही नहीं, हालांकि 52% लोगों ने माना कि वे इस योजना के बारे में जानते हैं।
प्रियंका चोपड़ा के तलाक की अफवाह फैलाने वाली मैगजीन को भरना पड़ सकता है करोड़ों का जुर्माना