कई बार काम करते समय आंख में धूल-मिट्टी या अचानक उड़ता हुआ कोई कीड़ा चला जाता है, लेकिन ताइवान में इस तरह का एक अजीब ही मामला सामने आया है। ताइवान में एक महिला की आंख में घुसकर चार जिंदा मधुमक्खियों ने अपना घर बना लिया। सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन ये सच है कि ताइवान में एक महिला की आंख से डॉक्टरों ने चार जिंदा मधुमक्खी निकाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 साल की एमएस ही नाम की महिला की आंखों में मधु मक्खियां घुस गईं। आंखों में खुजली और सूजन होने पर वह अस्पताल पहुंची। अस्पताल में डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब उन्हें टेस्ट के दौरान पता चला कि महिला की आंख के अंदर एक नहीं बल्कि चार जिंदा मधु मक्खियां हैं। ये मक्खियां महिला की आंख के सॉकिट में मौजूद थीं और इस वजह से लगातार आंसू बह रहे थे। ये सभी मधुमक्खियां महिला की आंख के सॉकिट (आंख का गड्ढा) में मौजूद थीं।
वहीं, खबरों की माने तो फॉयिन यूनिवर्सिटी अस्पताल के आंख के डॉक्टर प्रोफेसर हंग सी-टिंग ने बताया कि महिला की आंखों की जांच के दौरान हमें कीड़े मकोड़े की पैरों जैसी कोई चीज नजर आई। हमारी टीम ने माइक्रोस्कोप की मदद से इन्हें एक-एक करके बाहर निकाला। यह चार मधुमक्खियां थी। महिला ने बताया कि काम करने के दौरान उनकी आंख में अचानक कोई चीज चली गई, इसके बाद उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे और सूजन आ गई। डॉक्टरों ने बताया कि मधुमक्खियों कई बार आंसुओं में मौजूद नमक से आकर्षित होकर इंसान की आंख में चली जाती हैं।
Video शहीद Raja Nahar Singh के महल में चल रहे Bar और Hotel के खिलाफ हल्ला बोल
कई बार काम करते समय आंख में धूल-मिट्टी या अचानक उड़ता हुआ कोई कीड़ा चला जाता है, लेकिन ताइवान में इस तरह का एक अजीब ही मामला सामने आया है। ताइवान में एक महिला की आंख में घुसकर चार जिंदा मधुमक्खियों ने अपना घर बना लिया। सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन ये सच है कि ताइवान में एक महिला की आंख से डॉक्टरों ने चार जिंदा मधुमक्खी निकाली है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 साल की एमएस ही नाम की महिला की आंखों में मधु मक्खियां घुस गईं। आंखों में खुजली और सूजन होने पर वह अस्पताल पहुंची। अस्पताल में डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब उन्हें टेस्ट के दौरान पता चला कि महिला की आंख के अंदर एक नहीं बल्कि चार जिंदा मधु मक्खियां हैं। ये मक्खियां महिला की आंख के सॉकिट में मौजूद थीं और इस वजह से लगातार आंसू बह रहे थे। ये सभी मधुमक्खियां महिला की आंख के सॉकिट (आंख का गड्ढा) में मौजूद थीं।वहीं, खबरों की माने तो फॉयिन यूनिवर्सिटी अस्पताल के आंख के डॉक्टर प्रोफेसर हंग सी-टिंग ने बताया कि महिला की आंखों की जांच के दौरान हमें कीड़े मकोड़े की पैरों जैसी कोई चीज नजर आई। हमारी टीम ने माइक्रोस्कोप की मदद से इन्हें एक-एक करके बाहर निकाला। यह चार मधुमक्खियां थी। महिला ने बताया कि काम करने के दौरान उनकी आंख में अचानक कोई चीज चली गई, इसके बाद उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे और सूजन आ गई। डॉक्टरों ने बताया कि मधुमक्खियों कई बार आंसुओं में मौजूद नमक से आकर्षित होकर इंसान की आंख में चली जाती हैं।