भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। पहली बार सैन्य पुलिस में सैनिक के तौर पर महिलाओं की भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। इस परियोजना का प्रस्ताव सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने अपना कार्यभार संभालने के तुरंत बाद रखा था, जिसको अब रक्षा मंत्रालय द्वारा फाइनल मंजूरी दी गई है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी है।
For the first time, Indian Army to start online registration of women for recruitment as soldiers into the military police, today. The project was mooted by General Bipin Rawat soon after taking over as Army Chief and given final approval by the Defence Ministry recently. pic.twitter.com/nIssIN62zX
भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। पहली बार सैन्य पुलिस में सैनिक के तौर पर महिलाओं की भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। इस परियोजना का प्रस्ताव सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने अपना कार्यभार संभालने के तुरंत बाद रखा था, जिसको अब रक्षा मंत्रालय द्वारा फाइनल मंजूरी दी गई है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी है।खबरों के अनुसार, सैन्य पुलिस में शामिल होने वाली महिलाएं दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसे मामलों की जांच करेंगी। सेना पुलिस का रोल सैन्य प्रतिष्ठानों के साथ ही कैंटोनमेंट क्षेत्र की देखरेख करने का होता है। सेना पुलिस शांति और युद्ध के समय जवानों और उनके सामान की गतिविधि को संचालित करती हैं।800 महिलाओं की सेना पुलिस में भर्ती की जाएगी। महिलाओं की सालाना भर्ती दर 52 होगी। अभी तक शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत मेडिकल, सिग्नल, एजुकेशन और इंजीनियरिंग कोर में महिलाओं की भर्ती की जाती है। हालांकि अब महिलाओं को युद्ध में भर्ती किए जाने पर विचार किया जा रहा है।वही, सेना की ओर से महिलाओं के लिए जनरल ड्यूटी में सैनिक के तौर पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आज यानी 25 अप्रैल, 2019 को जारी किया गया। सूचना भारतीय थलसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध होगी।आवेदन की प्रक्रियाइसके लिए आवेदन 25 अप्रैल, 2019 से शुरू हो रहा है। आवेदन की अंतिम तारीख 8 जून, 2019 है। अभ्यर्थियों को पहले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना होगा जिसके बाद फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पीईटी) होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 100 पदों को भरा जाएगा।आयु सीमा- भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु साढ़े 17 साल और अधिकतम आयु 21 साल होनी चाहिए।शैक्षिक योग्यता- हर विषय में 33-33 फीसदी या कुल मिलाकर 45 फीसदी नंबरों के साथ 10वीं पास हो या समकक्ष शिक्षा।
— ANI (@ANI) April 25, 2019
खबरों के अनुसार, सैन्य पुलिस में शामिल होने वाली महिलाएं दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसे मामलों की जांच करेंगी। सेना पुलिस का रोल सैन्य प्रतिष्ठानों के साथ ही कैंटोनमेंट क्षेत्र की देखरेख करने का होता है। सेना पुलिस शांति और युद्ध के समय जवानों और उनके सामान की गतिविधि को संचालित करती हैं।
800 महिलाओं की सेना पुलिस में भर्ती की जाएगी। महिलाओं की सालाना भर्ती दर 52 होगी। अभी तक शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत मेडिकल, सिग्नल, एजुकेशन और इंजीनियरिंग कोर में महिलाओं की भर्ती की जाती है। हालांकि अब महिलाओं को युद्ध में भर्ती किए जाने पर विचार किया जा रहा है।
वही, सेना की ओर से महिलाओं के लिए जनरल ड्यूटी में सैनिक के तौर पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आज यानी 25 अप्रैल, 2019 को जारी किया गया। सूचना भारतीय थलसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध होगी।
अफ्रीका में लॉन्च हुआ दुनिया का पहला मलेरिया का टीका
आवेदन की प्रक्रिया
इसके लिए आवेदन 25 अप्रैल, 2019 से शुरू हो रहा है। आवेदन की अंतिम तारीख 8 जून, 2019 है। अभ्यर्थियों को पहले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना होगा जिसके बाद फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पीईटी) होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 100 पदों को भरा जाएगा।
आयु सीमा- भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु साढ़े 17 साल और अधिकतम आयु 21 साल होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता- हर विषय में 33-33 फीसदी या कुल मिलाकर 45 फीसदी नंबरों के साथ 10वीं पास हो या समकक्ष शिक्षा।
CJI रंजन गोगोई केस: जानें क्या है पूरा मामला, किसने और कैसे लगाए आरोप