पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने गुरूवार शाम एक रोड शो भी किया। वही आइए जानते हैं पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से कौन है मैदान में…
पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। लेकिन कांग्रेस ने गुरुवार को इन अटकलों पर विराम लगा दिया और अजय राय को वाराणसी से अपना उम्मीदवार बनाया है। राय 2014 लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।
सपा-बसपा गठबंधन में वाराणसी की सीट समाजवादी पार्टी के हिस्से में आई है। सपा ने पीएम मोदी के खिलाफ शालिनी यादव को उम्मीदवार बनाया है। शालिनी गठबंधन की संयुक्त उम्मीदवार हैं। वे हाल में कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुई थीं। बता दें कि शालिनी कांग्रेस के पूर्व सांसद और राज्यसभा के पूर्व उपसभापति श्यामलाल यादव की पुत्रवधु हैं।
19 मई से पहले रिलीज़ नहीं होगी ‘पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक’ – चुनाव आयोग
