लोकसभा चुनावों के चल रहे प्रचार में लगातार एक-दूसरे पर राजनीतिक दल आरोप लगा रहे है। अब ऐसा ही कुछ कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया है। प्रियंका ने बीजेपी पर वोटर्स को रिश्वत देने का आरोप लगाया है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा के लोग अमेठी में जीतने के लिए वोटर्स को पैसे, साड़ियां और जूते बांट रहे हैं। यह चुनाव जीतने का बेहद गलत तरीका है। उन्होंने कहा, ‘जब मैं 12 साल की थी तब से यहां आ रही हूं। अमेठी व रायबरेली के लोगों में बहुत आत्मसम्मान है। यहां की जनता ने कभी किसी से भीख नहीं मांगी है।’
Priyanka Gandhi Vadra, Congress in Amethi: The way they contest polls by distributing money, sarees & shoes in front of media is wrong….People of Amethi have never begged in front of anyone. I've been coming here since I was 12, people of Amethi & Raebareli have a lot of pride. pic.twitter.com/RfyhAAQnjJ
लोकसभा चुनावों के चल रहे प्रचार में लगातार एक-दूसरे पर राजनीतिक दल आरोप लगा रहे है। अब ऐसा ही कुछ कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया है। प्रियंका ने बीजेपी पर वोटर्स को रिश्वत देने का आरोप लगाया है।न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा के लोग अमेठी में जीतने के लिए वोटर्स को पैसे, साड़ियां और जूते बांट रहे हैं। यह चुनाव जीतने का बेहद गलत तरीका है। उन्होंने कहा, ‘जब मैं 12 साल की थी तब से यहां आ रही हूं। अमेठी व रायबरेली के लोगों में बहुत आत्मसम्मान है। यहां की जनता ने कभी किसी से भीख नहीं मांगी है।’इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हम शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। राष्ट्रवाद देश की जनता की दिक्कतों को खत्म करने के लिए होता है, लेकिन भाजपा के लोग जनता की नहीं सुनते है। जब भी जनता कोई मुद्दा उठाती है तो भाजपा सरकार लोगों का दमन करते हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी के दौरे पर हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर संवाद कर रही हैं। उन्होंने शनिवार को बाराबंकी व उन्नाव में रोड शो कर कांग्रेस के समर्थन में वोट मांगे थे।
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 28, 2019
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हम शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। राष्ट्रवाद देश की जनता की दिक्कतों को खत्म करने के लिए होता है, लेकिन भाजपा के लोग जनता की नहीं सुनते है। जब भी जनता कोई मुद्दा उठाती है तो भाजपा सरकार लोगों का दमन करते हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी के दौरे पर हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर संवाद कर रही हैं। उन्होंने शनिवार को बाराबंकी व उन्नाव में रोड शो कर कांग्रेस के समर्थन में वोट मांगे थे।
जाने, अक्षय कुमार और करीना कपूर की ‘Good News’ की डिलीवरी डेट