सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कुछ लड़कियों के छोटे कपड़े को लेकर रेप करने संबंधी टिप्पणी की।
शिवानी गुप्ता नाम की महिला ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें एक महिला के साथ कई महिलाओं की बहस को देखा जा सकता है। शिवानी का आरोप है कि आरोपी अधेड़ उम्र की महिला ने उन्हें और उनके दोस्तों के छोटे कपड़ों को लेकर रेस्त्रां में सात लड़कों को संबोधित करते हुए रेप करने को कहा।
शिवानी ने आरोप लगाया कि महिला ने ऐसी टिप्पणी इसलिए की क्योंकि उन्हें लगता है, हम छोटे कपड़े पहनने पर इसी लायक होते हैं। उन्होंने कहा कि हमने महिला को माफी मांगने का मौका दिया, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
वही, सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो चुका है। हालांकि, शिवानी ने लिखा कि उनके वीडियो इंस्टाग्राम ने हटा दिया है। उन्होंने इसके बाद एक फोटो पोस्ट कर लिखा कि- महिलाओं को चुप करने का अच्छा तरीका है इंस्टाग्राम! ‘आज तक’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।
करीब 10 मिनट के वीडियो में देर तक आरोपी महिला और दूसरे पक्ष की महिलाओं के बीच बहस होती है। आरोपी महिला को इसलिए डांटा जाता है कि क्या छोटे कपड़े पहनने से रेप होता है? महिलाएं कहती हैं कि छोटी बच्चियों और 80 साल की महिला के साथ भी रेप किया जाता है। क्या उनके कपड़े की गलती होती है? महिला पर आरोप लगाया गया कि वे रेपिस्टों की मानसिकता को बढ़ावा दे रही हैं।
हालांकि, आखिर में आरोपी महिला खुद कैमरे के सामने अपील करती है कि पैरेंट्स को अपनी बेटियों पर कंट्रोल रखना और उन्हें बात करने की तमीज सिखानी चाहिए। इस पर अन्य महिलाएं अधेड़ उम्र की महिला पर तंज करते हुए कहती हैं- आंटी, आपकी ड्रेस काफी टाइट हैं। बहस के दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे से कहते हैं कि वे पुलिस को बुलाने जा रही हैं।
इस वजह से हॉस्टल वॉर्डन ने जबरन उतरवाए छात्राओं के कपड़े
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कुछ लड़कियों के छोटे कपड़े को लेकर रेप करने संबंधी टिप्पणी की।शिवानी गुप्ता नाम की महिला ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें एक महिला के साथ कई महिलाओं की बहस को देखा जा सकता है। शिवानी का आरोप है कि आरोपी अधेड़ उम्र की महिला ने उन्हें और उनके दोस्तों के छोटे कपड़ों को लेकर रेस्त्रां में सात लड़कों को संबोधित करते हुए रेप करने को कहा।शिवानी ने आरोप लगाया कि महिला ने ऐसी टिप्पणी इसलिए की क्योंकि उन्हें लगता है, हम छोटे कपड़े पहनने पर इसी लायक होते हैं। उन्होंने कहा कि हमने महिला को माफी मांगने का मौका दिया, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।वही, सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो चुका है। हालांकि, शिवानी ने लिखा कि उनके वीडियो इंस्टाग्राम ने हटा दिया है। उन्होंने इसके बाद एक फोटो पोस्ट कर लिखा कि- महिलाओं को चुप करने का अच्छा तरीका है इंस्टाग्राम! ‘आज तक’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।करीब 10 मिनट के वीडियो में देर तक आरोपी महिला और दूसरे पक्ष की महिलाओं के बीच बहस होती है। आरोपी महिला को इसलिए डांटा जाता है कि क्या छोटे कपड़े पहनने से रेप होता है? महिलाएं कहती हैं कि छोटी बच्चियों और 80 साल की महिला के साथ भी रेप किया जाता है। क्या उनके कपड़े की गलती होती है? महिला पर आरोप लगाया गया कि वे रेपिस्टों की मानसिकता को बढ़ावा दे रही हैं।हालांकि, आखिर में आरोपी महिला खुद कैमरे के सामने अपील करती है कि पैरेंट्स को अपनी बेटियों पर कंट्रोल रखना और उन्हें बात करने की तमीज सिखानी चाहिए। इस पर अन्य महिलाएं अधेड़ उम्र की महिला पर तंज करते हुए कहती हैं- आंटी, आपकी ड्रेस काफी टाइट हैं। बहस के दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे से कहते हैं कि वे पुलिस को बुलाने जा रही हैं।यहां देखे वीडियो…
यहां देखे वीडियो…
https://www.facebook.com/shivani.gupta.31/videos/10156696568474934/