लोकसभा चुनावों में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सभी सात सीटों पर अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए अपनी पूरी जी-जान लगा रहे है। अपनी पार्टी के सभी प्रत्याशी के लिए वोट मांगते समय बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को ‘नाचने वाला’ कह दिया जिसके बाद ये मामला तूल पकड़ चुका है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने शुक्रवार का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अरविंद नॉर्थ ईस्ट सीट से आप के उम्मीदवार दिलीप पांडे के लिए वोट मांग रहे थे। रैली में केजरीवाल ने कहा, ‘मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है। पांडे जी को नाचना नहीं आता। काम करना आता है। इस बार काम करने वाले को वोट देना, नाचने वाले को वोट मत देना।’
#WATCH Delhi CM Arvind Kejriwal: Manoj Tiwari naachta bahaut acha hai, Pandey ji (AAP's North-East Delhi candidate Dilip Pandey) ko naachna nahi aata, kaam karna aata hai, is baar kaam karne wale ko vote dena, naachne wale ko vote mat dena. (03/05/2019) pic.twitter.com/a3EuxyNytP
लोकसभा चुनावों में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सभी सात सीटों पर अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए अपनी पूरी जी-जान लगा रहे है। अपनी पार्टी के सभी प्रत्याशी के लिए वोट मांगते समय बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को ‘नाचने वाला’ कह दिया जिसके बाद ये मामला तूल पकड़ चुका है।न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने शुक्रवार का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अरविंद नॉर्थ ईस्ट सीट से आप के उम्मीदवार दिलीप पांडे के लिए वोट मांग रहे थे। रैली में केजरीवाल ने कहा, ‘मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है। पांडे जी को नाचना नहीं आता। काम करना आता है। इस बार काम करने वाले को वोट देना, नाचने वाले को वोट मत देना।’अब मनोज तिवारी ने भी इसपर पलटवार करते हुए इसे पूर्वांचल का अपमान बताया है। इसे पूर्वांचल का अपमान बताते हुए तिवारी ने कहा, ‘मुझे गाली देकर उन्होंने सीधा पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है। अब वही लोग उन्हें इसका परिणाम बताएंगे।’बता दें कि दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट सीट इसबार वीआईपी सीट बन गई है। इसपर बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के सामने कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित और आप नेता दिलीप पांडे हैं।
— ANI (@ANI) May 4, 2019
अब मनोज तिवारी ने भी इसपर पलटवार करते हुए इसे पूर्वांचल का अपमान बताया है। इसे पूर्वांचल का अपमान बताते हुए तिवारी ने कहा, ‘मुझे गाली देकर उन्होंने सीधा पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है। अब वही लोग उन्हें इसका परिणाम बताएंगे।’
Manoj Tiwari on Delhi CM Arvind Kejriwal's remark 'Manoj Tiwari naachta bahaut acha hai,is baar kaam karne wale ko vote dena,naachne wale ko vote mat dena': By abusing me he has directly insulted ppl of 'purvanchal' & the same ppl will now show him what are the consequences of it pic.twitter.com/J5LZmJWw8U
— ANI (@ANI) May 4, 2019