लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में सभी राजनीतिक दलों का प्रचार जोरो शोरों पर है। अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए सभी नेता अपना-अपना अंदाज दिखा रहे है। राहुल गांधी यहां खेतों में ट्रैक्टर चलाते नजर आए। ट्रैक्टर में उनके साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह भी बैठे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लिखा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के लुधियाना में ट्रैक्टर की सवारी की।’ वीडियो में राहुल गांधी ड्राइवर सीट पर मौजूद हैं। वहीं, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह समेत कांग्रेस के कुछ अन्य नेता उसमें बैठे हुए हैं। आसपास कुछ लोग ट्रैक्टर के साथ भागते भी दिख रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष @RahulGandhi और पंजाब के मुख्यमंत्री @capt_amarinder ने पंजाब के लुधियाना में ट्रैक्टर की सवारी की।#AbHogaNyay pic.twitter.com/i8E2MMPkoW
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में सभी राजनीतिक दलों का प्रचार जोरो शोरों पर है। अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए सभी नेता अपना-अपना अंदाज दिखा रहे है। राहुल गांधी यहां खेतों में ट्रैक्टर चलाते नजर आए। ट्रैक्टर में उनके साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह भी बैठे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लिखा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के लुधियाना में ट्रैक्टर की सवारी की।’ वीडियो में राहुल गांधी ड्राइवर सीट पर मौजूद हैं। वहीं, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह समेत कांग्रेस के कुछ अन्य नेता उसमें बैठे हुए हैं। आसपास कुछ लोग ट्रैक्टर के साथ भागते भी दिख रहे हैं।लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में पंजाब की सभी 17 सीटों पर मतदान होना है। सातवें चरण में 19 मई को वोट डाले जाएंगे। 2014 में भी पंजाब में सिर्फ एक चरण में ही चुनाव हुआ था. तब कांग्रेस पार्टी ने 3 सीटें जीती थीं। शिरोमणि अकाली दल ने 4 और बीजेपी को सिर्फ एक पर जीत मिली थी। वहीं पंजाब में पहली बार चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी के चार सीटों पर अपनी परचम लहराया था।
— Congress (@INCIndia) May 15, 2019