मानसून के बरसते सितम के कारण यमुना नदी में बाढ़ आ गई है, जिसके चलते पंजाब दिल्ली और हरियाणा को बहुत नुकसान हुआ है। यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण हरियाणा के फरीदाबाद जिले में दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी। दरअसल सोमवार को जब अलगसोमवार को जब अलग-अलग इलाकों से यमुना नदी का पानी उतरा तब दूल्हेपुर और लतीपुर गांव से दो लोगों का शव मिला। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें, कि लतीपुर में मिले शव की पहचान 40 वर्षीय दर्शन सिंह और दूल्हेपुर में मिले शव की पहचान 25 वर्षीय अजीत के रूप में की गई है। वही दर्शन सिंह के भाई यशवंत ने पुलिस को बताया कि उसका भाई घर से सामान निकालने के लिए गया था लेकिन बाढ़ के पानी से कमजोर दीवार उसके भाई के सर पर गिर गई और उसकी मौके पर मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Haryana: महिला ने बाढ़ का जायज़ा लेने पहुंचे विधायक को मारा थप्पड़, जानिए पूरा मामला
वहीं दूसरी दूल्हेपुर गांव में मिली अजीत के शव को लेकर उसके चेचेरे भाई ने बताया कि यमुना का पानी उतरने के बाद अजीत का शव उन्हें एक गढ्ढे में मिला। इसके साथ ही अजीत अपनी माता-पिता की इकलौती बेटा था।
पुलिस थाना छायसा के IO अधिकारी के अनुसार, पुलिस को जैसे ही इन दोनों घटनाओं की खबर मिली, उन्होंने तुरंत कार्यवाही करते हुए दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल बादशाह खान में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें- बारिश के पानी को लेकर हरियाणा CM ने केजरीवाल और भगवंत को दिया मुंहतोड़ जवाब