लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही दिल्ली की सियासत गरमा गई है। दिल्ली में मुस्लिम वोटर्स के कांग्रेस की तरफ चले की बात कही तो वहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने उस पर जवाब दिया है। शीला दीक्षित ने कहा, ‘मुझे नहीं मालूम कि केजरीवाल क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं। हर किसी को अधिकार है कि वह जिस भी पार्टी को वोट देना चाहे दे सकता है।’
शीला दीक्षित ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली के लोग न तो इनका गर्वनेंस मॉडल समझ पाए हैं, न ही लोग इसे पसंद करते हैं।’ शीला दीक्षित ने इससे पहले भी केजरीवाल पर ट्विटर के जरिए निशाना साधा था। उन्होंने केजरीवाल पर उनकी सेहत को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया था।
निर्देशक राज कुमार गुप्ता के साथ अर्जुन कपूर ने किया फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ का प्रमोशन
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही दिल्ली की सियासत गरमा गई है। दिल्ली में मुस्लिम वोटर्स के कांग्रेस की तरफ चले की बात कही तो वहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने उस पर जवाब दिया है। शीला दीक्षित ने कहा, ‘मुझे नहीं मालूम कि केजरीवाल क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं। हर किसी को अधिकार है कि वह जिस भी पार्टी को वोट देना चाहे दे सकता है।’शीला दीक्षित ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली के लोग न तो इनका गर्वनेंस मॉडल समझ पाए हैं, न ही लोग इसे पसंद करते हैं।’ शीला दीक्षित ने इससे पहले भी केजरीवाल पर ट्विटर के जरिए निशाना साधा था। उन्होंने केजरीवाल पर उनकी सेहत को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया था।आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि आखिरी वक्त पर आम आदमी पार्टी का सारा वोट कांग्रेस को शिफ्ट हो गया। जब उनसे पूछा गया कि उनकी पार्टी को दिल्ली में कितनी सीटों पर जीत मिलेगी? तो उन्होंने कहा, ‘देखिए क्या होता है। दरअसल चुनाव के 48 घंटे पहले तक हमें लग रहा था कि सातों सीट पर आम आदमी पार्टी को जीत मिलेगी, लेकिन आखिरी लम्हों पर सारा का सारा वोट कांग्रेस को चला गया। ये सब चुनाव से एक दिन पहले हुआ। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिए ऐसा क्यों हुआ। यहां 12-13 फीसदी वोट मुसलमानों के हैं।’वहीं, साल 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सभी सात सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस बार केजरीवाल की पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिश तो जरूर की लेकिन आखिरी लम्हों तक बात नहीं बनी।