2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इन नतीजों में बीजेपी की अप्रत्याशित जीत हुई है। बीजेपी ने 303 सीट जीतकर इतिहास बना दिया है। वहीं कांग्रेस को 52 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। लेकिन हरियाणा के करुक्षेत्र जिले का ये प्रत्याशी है कि अपनी हार से गहरे सदमें में पहुंच गया है और अपनी हार स्वीकार नहीं कर पा रहा। ऐसा हम नहीं ये खुद वीडियो में कह रहा है।
संदीप भारती नाम के इस निर्गुट प्रत्याशी ने चुनाव नतीजों को मानने से साफ इंकार कर दिया है। संदीप कुरुक्षेत्र से चुनाव मैदान में थे। उन्हें यहां से 3088 वोट मिले हैं। यहां से भाजपा के नायाब सिंह 6 लाख 86 हजार वोट लेकर जीत गए। संदीप का कहना है कि इस चुनाव में गडबड़ कराई गई है जो पकड़ में नहीं आ रही और वो इसको लेकर गांव-गांव जाएंगे।
जाने 17वीं लोकसभा में क्या है मुसलमानों का हाल
संदीप ने इसे लेकर फेसबुक पर एक वीडियो बना कर डाली है। इस वीडियो को अबतक डेढ़ मिलयन से अधिक लोग देख चुके हैं। हालांकि दस्तक इंडिया संदीप के दावों की पुष्टी नहीं करता है। संदीप ने ये वीडियो अपने फेसबुक पर डाली है। आप भी देखिए ये वीडियो-
https://www.facebook.com/SandeepBhartiOnline/videos/2443523759213658/
