यूपी के ललितपुर जिले की सदर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रामरतन कुशवाहा ने विवादित बयान दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी सम्मान न दे तो जूता मारिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बर्दास्त की भी एक हद होती है।
खबरों के अनुसार, उन्होंने आगे कहा कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी सपा, बसपा की मानसिकता के हैं, जिन्हें सुधरने के लिए एक दो महीने का समय दिया जाता है। उन्होंने राजस्व और पुलिस के कर्मचारियों को चेतावनी भरे लहजे में सतर्क रहने के लिए कहा।
Video: हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सेल्फी लेने पर युवक को मारा धक्का
इसके अलावा, उन्होंने भी कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव दौरान कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यकर्ताओं को हड़काया और दूसरी पार्टी की सदस्यता लेने के लिए दबाव बनाया। कार्यकर्ता की सही बात को भी अधिकारी तवज्जो नहीं देते हैं। हालांकि, विधायक के इस बयान से राज्यमंत्री मनोहर लाल पन्थ और सांसद अनुराग शर्मा ने किनारा कर लिया है।
RBI ने आम आदमी को दी राहत, ब्याज दरों में कटौती के साथ किये ये ऐलान