भारत की राजधानी नई दिल्ली में बहुत से तमाम खासियत है। इसमें से एक यहां का रेलवे स्चेसन भी है। ट्रेन के संचालन के अलावा भी इस स्टेशन में एक चीज बहुत अलग है। जिसके बारे में शायद बहुत कम यात्री जानते हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक पेड़ लग हुआ है जिसकी कीमत 25 लाख रुपए है। यह खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर यह पेड़ इतना मंहगा क्यों है और इसकी खासियत क्या है। आईए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
350 ट्रेनों का संचालन-
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रोजाना करीब 350 ट्रेनों का संचालन किया जाता हैष लाखों यात्री यहां से आते जाते हैं। सभी प्रमुख राज्यों के लिए राजधानी के अलावा यहां से बहुत सी ट्रेनों जैसे वंदे भारत, अमृत भारत समेत बहुत से प्रीमियम ट्रेनों का संचालन भी किया जाता है। इस समय भारत देश के सभी रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने की तैयारी कर रहा है और जल्द ही इस पर काम भी शुरू किया जाएगा।
रेलवे स्टेशनों का डेवलपमेंट-
देशभर में कुल हजार से ज्यादा रेलवे स्टेशनों का डेवलपमेंट हो रहा है। इनमें से तमाम स्टेशनों पर काम भी शुरू किया जा चुका है। भारतीय रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने जा रहा है और जल्द ही इस स्टेशन पर भी काम शुरू होगा। देश भर में कितने स्टेशनों पर VIP एंट्री है। जहां से बहुत से VIP सांसद से लेकर केंद्रीय मंत्री सभी आते जाते हैं। इस वजह से यहां पर खास सजावट भी की जाती है। हरियाली भी लगाई जाती है।
ये भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Expressway से जल्द कर पाएंगे सफर, सिर्फ ढ़ाई घंटे में पूरा होगा..
25 लाख रुपए की कीमत-
यहीं पर एक 25 लाख रुपए की कीमत का पेड़ लगा हुआ है। यह पेड़ थाईलैंड से मंगवाया गया, जब यह पौधा छोटा होता है तभी इसे मोल्ड किया जाता है। इस तरह धीरे-धीरे इसकी शाखाएं जालीनुमा आकार लेती हैं, जो लोगों को आकर्षक करती है। इस वजह से इसकी कीमत इतनी ज्यादा है। इस खास पेड़ को महीने में 1 लीटर प्रोटीन दिया जाता है। जिसकी कीमत करीब 2500 के आसपास होती है। वहीं इसके खाद पानी मिलाकर करीब 5000 रुपए का खर्च आता है। अब आप अगली बार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जाएं तो प्लेटफार्म नंबर एक पर यह तिलक ब्रिज की ओर आखिरी छोर पर यह पेड़ दिखेगा।
ये भी पढ़ें- Income Tax डिपार्टमेंट ने कॉलेज के छात्र को भेजा 46 करोड़ के लेनदेन पर नोटिस, जानें पूरा मामला