बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर सुखियों में बनी रहती है। अब फिर से वह सोशल मीडिया पर छाई हुई है, लेकिन इस बार उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल, प्रियंका ने यूएस की एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया। इस फोटोशूट में प्रियंका बिना ब्लाउज के साड़ी पहने नजर आ रही हैं। साथ ही, उन्होंने लिखा फैशन सभी संस्कृतियों का विभिन्न अंग है। भारत में साड़ी एक महत्वपूर्ण पहनावा है। मेरे लिए इसकी विविधता मायने रखती है न कि इसका फैब्रिक। यह एलिगेंस, फेमिनिटी और शक्ति दर्शाती है। मैं इसे पहनकर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं।
Fashion is such an important part of global culture, often arising from centuries of tradition, and doesn’t go out of style when the seasons change. The ‘Saree’ is one of the most iconic and recognized silhouettes from India. https://t.co/105fGXxZln pic.twitter.com/BKhRcQYgqd
— PRIYANKA (@priyankachopra) June 5, 2019
वही, इसी फोटोशूट के लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि ये इंडियन ट्रेडिशन के खिलाफ है। लेकिन इस साड़ी के डिजाइनर तरुण ताहिलियानी, प्रियंका के बचाव में उतरे है। तरुण ने कहा कि इसमें कुछ भी वल्गर नहीं है। चोली का यूज ना करना, इस तस्वीर को एक ग्लोबल स्टेटमेंट बनाता है। वही, बता दे प्राचीन काल में बिना ब्लाउज के भी साड़ी पहनने का कल्चर था।
KuToo: इस देश में महिलाओं का हाई हील्स पहनना जरुरी, अब छिड़ी जंग
यहां देखे वीडियो…
https://www.instagram.com/p/ByViEZ-jRJR/