By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Monday, 9 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > होम > जानें, क्यों बार-बार पीएम मोदी से बातचीत करने के लिए चिठ्ठी लिख रहे पाक पीएम
होम

जानें, क्यों बार-बार पीएम मोदी से बातचीत करने के लिए चिठ्ठी लिख रहे पाक पीएम

Jyoti Chaudhary
Last updated: June 13, 2019 3:32 pm
Jyoti Chaudhary
Share
Pak PM Imran khan, PM Narendra Modi, Pulwama Attack, Air Strike, SCO Summit
Photo : Twitter
SHARE

पुलवामा हमले के बाद से ही भारत-पाकिस्तान के बीच काफी तनाव बना हुआ है। वहीं फैली इस अशांति के बाद से पाक पीएम इमरान खान लगातार भारत से बातचीत करने की इच्छा जता रहे है। इमरान खान का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत सरकार ने किर्गिस्‍तान में पाकिस्‍तान के साथ बातचीत की अटकलों को खारिज कर दिया है। भारत ने कहा है कि आतंकवाद और बातचीत दोनों साथ-साथ नहीं चल सकते हैं।

इसलिए है पाक पीएम भारत से बातचीत को बेताब

दरअसल, इमरान खान पीएम मोदी से इसलिए बात करना चाहते है क्योंकि वह पाकिस्‍तान के ऊपर बढ़ते कर्ज के कारण दबाव में हैं और इसको कम करने के लिए भारत के साथ तनाव को घटाना चाहते हैं। जब एक इंटरव्यू में इमरान से यह सवाल पूछा गया कि क्‍या वह भारत की तरह ही रूस के एयर डिफेंस सिस्‍टम S-400 को खरीदने की योजना पर विचार कर रहा है तो इमरान का जवाब काबिलेगौर था।

रूसी न्यूज़ वेबसाइट स्‍पुतनिक को दिए इंटरव्यू में इमरान ने कहा, ‘जैसा कि मैंने कहा था, एक बार कोल्ड वॉर समाप्त हो गया था। उस समय पाकिस्तान अमेरिका से जुड़ा था और जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारत सोवियत संघ से जुड़ा हुआ था। और अब वह स्थिति नहीं है।’

Video: खबर कवरेज करने गए पत्रकार को पुलिसकर्मियों ने पीटा

साथ ही, उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले हम आशा करते हैं कि भारत के साथ हमारा तनाव कम हो जाएं। क्योंकि हम हथियार खरीदने के लिए पैसे बर्बाद नहीं करना चाहते बल्कि हम मानव विकास पर पैसा खर्च करना चाहते हैं। लेकिन हां, हम रूस से हथियारों की तलाश कर रहे हैं, और मुझे पता है कि हमारी सेना पहले से ही रूसी सेना के संपर्क में है।’

‘हम भेड़ या भैंस नहीं, जिन्हें खरीदा जा सकें’- TRS विधायक

साथ ही, पाक पीएम ने कहा कि चुनाव खत्‍म हो गए हैं और भारत हमारे उठाए कदमों पर सकारात्‍मक जवाब देगा और जनता के बीच संपर्क को और बढ़ावा देगा। आगे कहा कि भारी बहुमत के साथ आए पीएम मोदी इसका इस्‍तेमाल दोनों देशों के बीच मतभेदों और रिश्‍तों को सुधारने में करेंगे। इमरान ने फिर कश्‍मीर का राग अलापा और कहा कि यह दोनों देशों के बीच विवाद का मुख्‍य मुद्दा है।

खाना पसंद न आने पर RJD विधायक के बेटे ने स्ट्रीट वेंडर के साथ की मारपीट

बता दें कि सरकार के कुल खर्चे में से करीब 50% हिस्सा सेना और कर्जों को चुकाने में जाता है। पिछले सप्ताह पाकिस्तानी सेना ने आर्थिक संकट को देखते हुए स्वैच्छिक बजट कटौती का ऐलान किया था। पाक सेना के इस कदम के पीछे कई संकेत माने जा रहे हैं। अब तक पाकिस्तान अपने बजट का सबसे बड़ा हिस्सा सेना पर खर्च करता आ रहा है। माना जा रहा है कि गंभीर आर्थिक संकट के साथ वैश्विक दबाव के बीच पाक ने बजट कटौती का ऐलान किया। पाक सरकार ने दावा किया है कि अगले वित्त वर्ष (2019-20) के लिए उसके रक्षा बजट को बिना बदलाव के 1,15,25,350 लाख रुपये पर ही रखा गया है।

क्या सपना ने मुरादाबाद में अश्लील डांस किया है?

TAGGED:Air StrikePak PM Imran KhanPM Narendra ModiPulwama AttackSCO Summit
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Sapna Moradabad Dance क्या सपना ने मुरादाबाद में अश्लील डांस किया है?
Next Article Lesbian Couple, Gay Couple, Born baby, Fertility Kit, Documentry इस तरीके से लेस्बियन कपल ने दिया बच्चे को जन्म

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

Healthy Food: खाली पेट सुबह बच्चों को खिलाएं ये चीजें, भरपूर ऊर्जा के साथ बीमारियों से रहेंगे दूर

आज के समय में सभी माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा हर चीज में सबसे…

By Dastak Web Team

Aamir Khan Depression After Divorce: film Lagaan की सफलता के पीछे छिपा था अकेलापन और दर्द”

Aamir Khan Depression After Divorce: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट के नाम से जानने वाले आमिर…

By रुचि झा

इस फिल्म में मेरे लिए सब कुछ नया था- अमृता राव

बहुचर्चित फिल्म "ठाकरे" में अपनी भूमिका को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी चर्चा में है, तो…

By Jyoti Chaudhary

आप ये भी पढ़ें

लाइफस्टाइलहोम

How to Deal with Angry Wife: क्या आपकी पत्नी को भी आता है बार-बार गुस्सा? जानें कैसे करें शांत

By रुचि झा
मनोरंजनहोम

Shefali Jariwala Death Case: शेफाली जरीवाला की मौत की भविष्यवाणी हो चुकी थी बहुत पहले, देखें वीडियो

By रुचि झा
लाइफस्टाइलहोम

अलसी और एलोवेरा: Powerful Combination for skin and hair

By रुचि झा
देशहोम

Kolkata Rape Case: SIT का गठन, ACP प्रदीप कुमार घोषाल करेंगे जांच की अगुवाई

By रुचि झा
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?