अजय चौधरी
सपना चौधरी और उनका डांस अक्सर सुर्खियों में रहता है। सवाल यही रहता है कि क्या सपना अश्लील डांस करती हैं? कोई कहता है कि सपना तो परंपरिक वेशभूषा सूट और सलवार और गले में चुन्नी डाल कर डांस करती है, फिर भी आपको उनका डांस अश्लील लगता है और छोटें पश्चिमी कपडे पहनी महिलाओं का डांस आपको अश्लील नहीं लगता। तो क्या सच में ऐसा है कि सूट सलवार पहन कर अश्लील डांस नहीं किया जा सकता? या फिर हमारे लिए अश्लील डांस और अश्लील इशारों के मायने क्या हैं?
क्या है मामला-
चलिए बात करते हैं सपना के हाल ही में हुए डांस कार्यक्रम की जिसपर हंगामा बरपा है। बात यूपी के मुरादाबाद की है। यहां मंगलवार 11 जून को जिला कृषि विकास एंव संस्कृतिक प्रदर्शनी द्वारा रेलवे स्टेडियम में संगीत संध्या के नाम पर सपना चौधरी के डांस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के तौर पर वहां के स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल और अपर जिलाधिकारी नगर मौजूद थे। जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और बाद में सपना के डांस को सराहा भी ऐसा स्थनीय मीडिया की खबरों मे छपा भी है।
ये जिक्र क्यों-
सपना चौधरी के खिलाफ बुधवार को ही मुरादाबाद के सीजेएम कोर्ट में वकील डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा द्वारा परिवाद दाखिल कर दी गई है। उनका आरोप है कि कार्यक्रम के जरिए न सिर्फ भारतीय संस्कृति की छवि धूमिल करने की कोशिश हुई, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नजरंदाज करते हुए युवाओं को उकसाने का प्रयास हुआ। रात साढ़े दस बजे के बाद भी डीजे बजा। सपना चौधरी का सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित करते हुए समाज में अश्लीलता परोसी गई। इसका जितना कुसूरवार कार्यक्रम के आयोजक हैं, उतना ही सपना चौधरी भी हैं। इसमें प्रशासनिक अमले द्वारा सरकारी धन के दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए हैं। क्योंकि आयोजक वो ही थे।
सपना में क्या बदलाव आया-
सपना लगभग बिगबॉस में जाने के बाद से अपने डांस में सुधार कर रही हैं और ऐसा डांस नहीं कर रही जिससे किसी को आपत्ती हो। वो बॉलिवुड गानों पर अपने परंपरिक कपडों से अलग पश्चिमी पोशक पहनकर नृत्य करती नजर आती हैं। वो अब रागनी कम्पीटिशन के नाम पर होने वाली डांस प्रफोर्मेस में नहीं नाचती। अब सपना का “डांस शो” होता है, जिसकी टिकट भी बेची जाती है। जाहिर है अब आयोजक टिकट बेच कर पैसे कमा रहे हैं पहले की तरह पैसे एकत्रित कर या फिर अपने निजी कार्यक्रमों में नहीं बुला रहे। निजी कार्यक्रमों में सपना अब भी जा रही हैं लेकिन थोडे बडे कार्यक्रमों में वो भी प्रोफेशनल स्टेज परफॉर्मेंस देने। सपना के ये सभी कार्यक्रम अब दिन की बजाए रात में महंगे स्टेज पर आयोजित किए जा रहे हैं। सपना को डील करने के लिए अब एक पीआर एजेंसी भी काम कर रही है। जो उनके सारे कार्यक्रमों की बुकिंग से लेकर डांस प्रफोर्मेंस तक का ध्यान रखती है। मुरादाबाद में होने वाला कार्यक्रम सरकारी था जो लोगों को उनकी संस्कृति से जोडने के लिए आयोजित किया गया था।
जोर-जोर से हंसने पर प्रियंका चोपड़ा को बंदरिया ने मारा था थप्पड़
क्या सपना का डांस अश्लील है-
आपको क्या अश्लील लगता है क्या नहीं ये अपको तय करना होता है। हम समझते हैं ये तय करने वाले और अपना फरमान आपको सुनाने वाले हम कोई नहीं हैं। क्या हुआ ये बताना और दिखाना ही हमारा फर्ज है। मुरादाबाद की जो क्लिप सामने आई है उसमें सपना के कुछ डांस स्टेपस पर आपको आपत्ती हो सकती है। सपना जिस तरह झटके ले रही हैं और सूट उठा रही हैं इन्हीं स्टेपस से लोगों को अक्सर आपत्ती होती रहती है। सपना ने ये स्टेपस काफी सालों बाद दोहराए हैं और क्यों दोहराएं हैं ये बात वो ही जानें। पी एंड एम मूवीज नाम से सपना के मैनेजर पवन चावला का चैनल है। जो सेलिब्रिटी मैनेंजमेंट कंपनी चलाते हैं उन्होंने अपने चैनल से ये वीडियो अपलोड की है। आप नीचे लगाई गई इस वीडियो को देखिए। इसे देखकर आपको पता चलेगा सपना के वो कौनसे स्टेपस हैं जिन्हें लोग अश्लील बताते हैं। ये भी जरुरी नहीं की ये आपको अश्लील लगें ये पूर्ण रुप से आप पर ही निर्भर है जैसा हमने ऊपर कहा है।