कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पार्टी का जिम्मा अपने कंधों पर ले लिया है। मनमोहन सिंह ने आज यूपीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रीयों की बैठक ली। इस बैठक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी, छत्तिसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश भगेल और पुंडुचेर्री के मुख्यमंत्री नारायण सामी शामिल हुए।
गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि पार्टी के नेता इस बात को नकार रहे हैं कि राहुल गांधी की जगह कोई और लेगा। लेकिन सुत्रों की मानें तो राहुल गांधी अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं और कांग्रेस ने भी नया अध्यक्ष खोजने की तैयारी शुरु कर दी है।
हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों के साथ यह बैठक नीति आयोग के संबध में थी। इस बैठक में अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें प्रमुख रहे :
1.नदियों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के सम्बंध में
2.कृषि क्षेत्र में केंद्र द्वारा नए प्रयास करने की आवश्यकता के सम्बंध
3.Forest Act में संशोधन करने की आवश्यकता जिससे आदिवासियों को रोका जा सके और उनके जीवन में तब्दीली लाया जा सके
4.नक्सल प्रभावित क्षेत्रों /आदिवासी क्षेत्रों में ऐसी नीति बनायी जाने की आवश्यकता जिससे वहाँ प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के बजाय वहाँ Investment/ निवेश आकर्षित किए जाने के प्रयासों के सम्बंध में
https://youtu.be/T-47SNluDLw