भारत आने वाले कुछ सालों बाद दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। हाल ही में, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में 2019 से 2050 तक 27.30 करोड़ लोग बढ़ जाएंगे। फ़िलहाल, भारत की आबादी 137 करोड़ है। वहीं, चीन की जनसंख्या 143 करोड़ है। चीन में दुनिया की 19 और भारत में 18 फीसदी आबादी रहती है। वही अमेरिका 32.90 करोड़ की आबादी के साथ तीसरे और 27.10 करोड़ के इंडोनेशिया चौथे नंबर पर है। 2050 तक पूरी दुनिया की आबादी में 200 करोड़ का इजाफा होगा और कुल आबादी बढ़कर 970 करोड़ हो जाएगी। यूएन की द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉसपेक्ट्स 2019 रिपोर्ट में ये दावा किया गया है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक, जनसंख्या के साथ ही लोगों की उम्र भी बढ़ रही है। 2050 तक हर 6 में से 1 व्यक्ति 65 साल के ऊपर की उम्र को होगा। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि दुनिया की 16 फीसदी आबादी बुजुर्ग होगी। अभी 2019 में यह 11 फीसदी है। यानी हर 9 में से 1 आदमी बुजुर्ग है।
वही, यूएन की रिपोर्ट को मानें तो इस सदी के अंत तक भारत की आबादी 150 करोड़ हो जाएगी। जबकि, जनसंख्या को नियंत्रित करने की नीतियों के कारण चीन की आबादी 110 करोड़ पर रूक जाएगी। 73.30 करोड़ के साथ नाइजीरिया तीसरे, 43.40 करोड़ के साथ अमेरिका चौथे और 40.30 करोड़ की आबादी के साथ पाकिस्तान पांचवें नंबर पर होगा। इस शताब्दी के अंत तक पूरी दुनिया की आबादी 1100 करोड़ हो जाएगी।
अब टैक्स चोरी करने वाला जुर्माना भरकर भी नहीं बच पाएगा
साथ ही, इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2050 तक पूरी दुनिया की आबादी में सबसे ज्यादा इजाफा इन 9 देशों की वजह से होगा, जिसमे भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, कॉन्गो, इथियोपिया, तंजानिया, इंडोनेशिया, मिस्र और अमेरिका शामिल है। भारत 2027 तक चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। 2019 से 2050 के बीच भारत में 27.30 करोड़ लोग बढ़ जाएंगे। इसी दौरान नाइजीरिया में 20 करोड़ लोग बढ़ जाएंगे। 2050 तक दोनों देशों में पूरी दुनिया के 23 फीसदी लोग रहेंगे।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को मानें तो दुनिया की 40% आबादी उन देशों में जहां महिलाएं पूरे जीवन में चार बच्चे पैदा करती हैं। ये देश हैं – भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, मेक्सिको, फिलीपींस और मिस्र। यही नहीं, 1990 में दुनिया की फर्टिलिटी रेट 3.2 थी, जो 2019 में घटकर 2.5 हो गई। यह 2050 तक घटकर 2.2 हो जाएगी।
Video: मीटिंग में जाने से रोकने पर कांग्रेस नेता ने पुलिस के साथ की हाथापाई