इसरो (ISRO) अपने अगले मिशन चंद्रयान-2 की तैयारी में लगा हुआ है। इसकी लॉन्चिंग 14 और 15 जुलाई की रात 2 बजे होगी। वही, इसरो अब चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग का पूरा नजारा आम लोगों के सामने भी रखना चाहती है, जिसके लिए उसने ऑनलाइल रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की है।
इसरो ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि 3 और 4 जुलाई 2019 की मध्यरात्रि 12 बजे से इसरो अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा।
🇮🇳 #ISROMissions 🇮🇳#Chandrayaan2#GSLV
Online registration process for witnessing the forthcoming GSLV MKIII-M1 / Chandrayaan-2 mission will commence @ 00:00 hrs on July 4th 2019
— ISRO (@isro) July 2, 2019
वहीं, श्रीहरिकोटा में इसरो के दो लॉन्चिंग पैड हैं। आम लोगों के लाइव लॉन्चिंग देखने के लिए बनाए गए स्टेडियम की दूरी ज्यादा नहीं है। इसमें बैठने के लिए किसी भी शख्स कोई पैसा नहीं चुकाना है।
इसरो के अनुसार, आम लोगों में चंद्रयान व अन्य अंतरिक्ष अभियानों को लेकर अभी जागरुकता फैलाने की जरूरत है। आज भी लोग ऐसे अभियानों को बतौर कॅरियर ऑप्शन नहीं देख पा रहे हैं।
फिलहाल, श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस पोर्ट चंद्रयान-2 को तैयार किया जा रहा है। मंगलवार को चंद्रयान-2 की रेडियो फ्रिक्वेंसी जांची गई। इक्विमेंट-बे कैमरा लगाया गया। साथ ही सभी पेलोड्स के एसेंबलिंग की जांच की गई। इससे पहले, 14 जून को यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) बेंगलुरु से चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लिए रवाना किया गया था। ऑर्बिटर 15 जून को श्रीहरिकोटा लॉन्च पोर्ट पहुंचा।