संसद में शुक्रवार यानी आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना बजट पेश किया। वित्तमंत्री ने लाल कपड़े में बजट को लपेटे हुए तमाम चीजों को ध्यान में रखा गया है। आइये जानते है इसके बारे में…
– अब पेट्रोल-डीजल महंगा हो जाएगा, क्योंकि इसपर 1-1 प्रतिशत अतिरिक्त सेस लगाया जाएगा।
– वहीं, 2 से 5 करोड़ की आय पर सरचार्ज बढ़ाकर 3 प्रतिशत किया गया। 5 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं। साथ ही, आम करदाता को टैक्स में कोई राहत नहीं मिली है।
– वित्तमंत्री ने अमीरों पर टैक्स का बोझ बढ़ा दिया है, 5 करोड़ से ज्यादा आय पर 7 फीसदी अतिरिक्त कर वसूला जाएगा।
– इसके अलावा, ब्याज पर छूट की सीमा 2 से बढ़कर 3.5 लाख हुई। हाउसिंग लोन पर भी 3.5 लाख रूपये तक की छूट दी गई है। मध्यम वर्ग के लिए 45 लाख का घर खरीदने पर 1.5 लाख की अतिरिक्त छूट।
– अगर बैंक की बात करे तो, खाते से एक वर्ष में 1 करोड़ से अधिक की निकासी पर 2 प्रतिशत TDS का रखा गया है।
– वही, 120 करोड़ से ज्यादा भारतीयों के पास आधार है तो टैक्स का भुगतान करने के लिए पैन की जगह आधार कार्ड से भुगतान का प्रस्ताव।
– 400 करोड़ तक टर्नओवर वाली कंपनियों को राहत। 400 करोड़ के टर्नओवर पर 25 प्रतिशत कॉर्पोरेट टैक्स।
– सरकार ने अगले 5 वर्षों में बुनियादी सुविधाओं में 100 लाख करोड़ के निवेश की योजना बनाई है।
– भारत को जानो वार्षिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भारतीयों ने ही नहीं, बल्कि विदेशियों ने भी भागीदारी ली। NRI को अब 180 दिन इंतजार करने की जरुरत नहीं है। NRI के भारत में आने के बाद आधार कार्ड दिया जाएगा।
– यह सरकार महिलाओं को प्रोत्साहित करती है। महिलाओं की स्थिति सुधारने पर जोर दिया गया है, जिसके लिए मुद्रा स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को एक लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, महिलाओं की गरिमा के लिए सभी घरों में शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इस बात महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया।
– इसी के साथ, भारत में ‘नई शिक्षा नीति’ लाई जाएगी। 5 वर्ष पहले विश्वविद्यालय रैंकिंग में टॉप 200 में भारत का कोई विश्वविद्यालय नहीं था। अब टॉप 200 में 3 संस्थाएं हैं। हमारे प्रयासों के कारण ऐसा हुआ है। सुधार के लिए जारी रहेंगे प्रयास। नेशनल रिसर्च फाउंडेशन भी बनाया जाएगा।
दुनिया में भारत के लोगों के पास है सबसे ज्यादा नौकरियां- रिपोर्ट
– खेलो इंडिया स्कीम का विस्तार करेगी। इस योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल बोर्ड स्थापित किया जाएगा।
– उजाला योजना के अंतर्गत 35 करोड़ बल्ब वितरित किए गए हैं। इससे सालाना 18,341 करोड़ की बचत होगी।
– भारत की जल सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सभी भारतीयों को पर्याप्त जल उपलब्ध करना सरकार का काम है, इसके लिए मुख्य कदम उठाया गया है। जल जीवन मिशन के तहत जल की मांग और आपूर्ति पर काम करेगा।
– कृषि में व्यापक निवेश किया जाएगा, अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने के लिए कई प्रोग्राम उपलब्ध हैं। अगले 5 वर्षों में 10000 संगठन बनाने का प्लान, आने वाले समय में किसानों के लिए बजट लाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
– रोजाना 135KM सड़क बनाने का लक्ष्य, गांवों को ग्रामीण बाजारों से जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक लाभ मिले, पीएम सड़क योजना से गांवों को मिला लाभ।
जानें, संसद में वित्तमंत्री द्वारा लाए जाने वाले बजट ब्रीफकेस के पीछे की कहानी
– 2019-20 में 300 किलोमीटर मेट्रो रेल को मंजूरी देने की बात कही।
– 5 साल में अर्थव्यवस्था 2.7 ट्रिलियन डॉलर हुई। वहीं, 45 सालों में 2.7 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था पर पहुंचे।
– छोटे दुकानदारों को 59 मिनट में लोन उपलब्ध करवाने का विचार। बीमा सेक्टर में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश की बात कही गई है। वहीं 3 करोड़ खुदरा दुकानदारों को पेंशन का भी प्रस्ताव।
– किराए के मकान के लिए कानून बनेगा। जल्द आदर्श किराया कानून बनेगा।
– भारत माला और सागरमाला परियोजना, जलमार्ग और उड़ान योजनाओं के जरिए भारत को जोड़ेंगे। 12 साल में रेलवे में 50 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, पीपी मॉडल से पैसे आएंगे। गंगा नदी पर 4 गुना कार्गो बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
टीम इंडिया की जीत पर पूनम पांडे ने निभाया वादा, देखे बोल्ड Video