भारत का एक और शहर ‘यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज’ की लिस्ट में शामिल हो गया है। दरअसल, राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज घोषित कर दिया गया है। ये ऐलान संस्कृति मंत्रालय ने अजरबैजान के बाकू शहर में आयोजित हो रही विश्व धरोहर केंद्र की बैठक में किया गया।
संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, भारत का गुलाबी शहर जयपुर, बाकू, अजरबैजान में आयोजित हो रहे वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर की 43वीं बैठक के दौरान आज यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।
Ministry of Culture: India’s pink city Jaipur declared a World Heritage site by UNESCO today during 43rd meeting of World Heritage Centre being held in Baku, Azerbaijan . pic.twitter.com/ugsqDpf5Er
— ANI (@ANI) July 6, 2019
बता दे पिछले साल अगस्त में पिंक सिटी को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित करने के लिए सरकारी की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था। स्मारक और स्थल पर अंतरराष्ट्रीय परिषद ने 2018 में शहर का निरीक्षण किया था। नामांकन के बाद बाकू में डब्ल्यूएचसी ने इस पर गौर किया और इसे यूनेस्को विश्व विरासत स्थल सूची में शामिल किया। राजस्थान में ऐतिहासिक शहर जयपुर की स्थापना सवाई जय सिंह द्वितीय के संरक्षण में हुई थी। यह सांस्कृतिक रूप से संपन्न राज्य राजस्थान की राजधानी है।
यहां, स्पीड डेटिंग का इस्तेमाल कर DNA मैचिंग से ढूंढे जा रहे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड
2017 के ऑपरेशन गाइडलाइन के तहत एक राज्य से हर साल सिर्फ एक स्थान को ही वर्ल्ड हेरिटेज बनाने के लिए प्रस्तावित किया जा सकता है। यह दर्जा मिलने से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने से लोकल अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और लोगों को रोजगार भी मिलता है। हस्तशिल्प और हस्तकरघा उद्योग की भी आमदनी को भी फायदा होता है।
कांग्रेस को राहुल गांधी की जगह ‘युवा खून’ चाहिए- अमरिंदर सिंह