दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी इन दिनों सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे है। मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार ऐतिहासिक घोटाले की सरकार है। उन्होंने कहा कि घोटाले को लेकर दिल्ली के सरकार के उप मुख्यमंत्री जैसा जवाब दे रहे हैं, वो जवाब हैरान करने वाला है।
मनोज तिवारी ने कहा कि जिस क्लास रूम को मनीष सिसोदिया वर्ल्ड क्लास बता रहे हैं और 5 लाख का कमरा 25 लाख में बनवा रहे हैं। उसी क्लास से एक पंखा टूटता है और एक बच्चे का सर फट जाता है। वो बच्चा GTB अस्पताल में भर्ती है।
उन्होंने मनीष सिसोदिया पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा बजट का पैसा होने के बावजूद भी उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। दिल्ली के स्कूल में बच्चे नीचे बैठकर पढ़ रहे हैं। बच्चों के माता-पिता से केजरीवाल सरकार ने धोखा किया है। आप की सरकार में पिछले बजट में 12 हज़ार 407 करोड़ रुपये शिक्षा के लिए रखा।
साथ ही, कहा कि चुनावी वर्ष में 4696 करोड़ का शिक्षा बजट का प्रावधान करके केवल 1803 करोड़ इस्तेमाल किया लेकिन MCD को नहीं दिया क्यूँकि दिल्ली की जनता ने MCD में भाजपा को वोट दिया। लानत है ऐसी सोच को सीसोदिय जी।
जिन स्कूलों को मनीष सिसोदिया वर्ल्ड क्लास बता रहे हैं और 5 लाख का कमरा 25 लाख में बनवा रहे हैं उसी एक स्कूल की क्लास में एक पंखा टूटता है और एक बच्चे का सर फट जाता है। सिसोदिया जी बताएं वे अभी तक इस पर चुप क्यों हैं – श्री @ManojTiwariMP pic.twitter.com/5Htl8HSzK8
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) July 10, 2019