बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही सुर्ख़ियों में बनी रहती है। दरअसल प्रियंका अब अपने लुक्स के साथ-साथ बर्थडे केक को लेकर चर्चा में है। इस मल्टीलेयर्ड केक की डिटेल्स अब सामने आई हैं और यह काफी महंगा बताया जा रहा है। बता दे उन्होंने 18 जुलाई को अपना 37 वां जन्मदिन मियामी में मनाया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ने अपने बर्थ-डे पर जिस केक को काटते हुए नजर आई थीं उसकी कीमत 5,000 USD यानि तकरीबन 3,45,000 रु. थी। यह केक मियामी की ही एक डिवाइन डेविकेसीज केक्स बेकरी ने डिज़ाइन किया था।
https://www.instagram.com/p/B0GnYS1lmoW/
वहीं, प्रियंका के पति निक जोनस ने इस केक को ऑर्डर किया था। उसपर गोल्ड और रेड डिटेल्स इसलिए करवाए थे क्योंकि प्रियंका ने रेड ड्रेस पहनी हुई थी और उन्हें गोल्डन रंग की चीज़ें काफी पसंद हैं। इस केक को बनने में 24 घंटे का समय लगा था।