एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाने वाला रेमन मैग्सेसे अवार्ड 2019 की घोषणा कर दी गई है। हाल ही में हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में ये अवार्ड पत्रकार रवीश कुमार को मिला है। रवीश कुमार के साथ ही म्यांमार से को स्वे विन, थाईलैंड से अंगखाना नीलापजित, फिलीपींस से रेमुंडो पुजांते केययाब और दक्षिण कोरिया से किम जोंग-की शामिल हैं। पांच अलग अलग कैटेगरी यह सम्मान दिया गया है।
https://twitter.com/MagsaysayAward/status/1157122862110502912
क्या है रमन मैग्सेसे पुरस्कार
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार हर साल दिया जाने वाला पुरस्कार है, जो फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति रेमॉन मैग्सेसे की याद में दिया जाता है। यह पुरस्कार अपने अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जो नस्ल, पंथ, राष्ट्रीयता और लिंग की परवाह किए बिना अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हैं। साल 1958 से दिए जाने वाले इस पुरस्कार को एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। मुख्त तौर पर यह पुरस्कार सरकारी सेवा, सार्वजनिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला और शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझ जैसे क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर चुके व्यक्ति और संस्थाओं को दिया जाता है।
पहले इन भारतीयों को भी किया जा चुका है सम्मानित
साल 1958 में विनोभा भावे ऐसे भारतीय थे जिन्हें पहली बार इस सम्मान से सम्मानित किया गया था। उन्य चर्चित नामों में मदर टेरेसा (1962), जयप्रकाश नारायण (1965), सत्यजीत रे (1967), चंदी प्रसाद भट्ट (1982), अरुण शौरी (1982), किरन बेदी (1994), अरविंद केजरीवाल (2006), पी साईनाथ (2007) जैसी शख्सियतें हैं जिन्हें रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।