इसरो द्वारा मिशन मून पर भेजे गए चंद्रयान-2 ने लॉन्चिंग के बाद पहली बार पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरों को भेजा है। इसरो ने इन तस्वीरों को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। चंद्रयान-2 में लगे एलआई4 कैमरे द्वारा पृथ्वी की इन बेहद खूबसूरत तस्वीरों को खींचा गया हैं।
इसरो ने इन तस्वीरों को ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि चंद्रयान-2 में विक्रम लैंडर से क्लिक की गई पृथ्वी की सुंदर तस्वीरों का पहला सेट। तस्वीरों को चंद्रयान-2 ने 3 अगस्त को शाम पांच बजकर 28 मिनट पर खींचा है।
#ISRO
First set of beautiful images of the Earth captured by #Chandrayaan2 #VikramLander
Earth as viewed by #Chandrayaan2 LI4 Camera on August 3, 2019 17:28 UT pic.twitter.com/pLIgHHfg8I
— ISRO (@isro) August 4, 2019
#ISRO
Earth as viewed by #Chandrayaan2 LI4 Camera on August 3, 2019 17:37 UT pic.twitter.com/8N7c8CROjy
— ISRO (@isro) August 4, 2019
#ISRO
Earth as viewed by #Chandrayaan2 LI4 Camera on August 3, 2019 17:34 UT pic.twitter.com/1XKiFCsOsR
— ISRO (@isro) August 4, 2019
#ISRO
Earth as viewed by #Chandrayaan2 LI4 Camera on August 3, 2019 17:32 UT pic.twitter.com/KyqdCh5UHa
— ISRO (@isro) August 4, 2019
#ISRO
Earth as viewed by #Chandrayaan2 LI4 Camera on August 3, 2019 17:29 UT pic.twitter.com/IsdzQtfMRv
— ISRO (@isro) August 4, 2019
बता दें कि 22 जुलाई को दोपहर 2.43 पर चंद्रयान-2 को बाहुबली के नाम से मशहूर जीएसएलवी एमके 3 रॉकेट की मदद से लॉन्च किया गया था। चंद्रयान 2 में आर्बिटर, लैंडर और रोवर लगाये गए हैं और इसके सितम्बर के पहले सप्ताह में चांद पर उतरने की उम्मीद है। इसरो ने 11 साल पहले ‘चंद्रयान 1’ को रवाना किया था। इसका कार्यकाल 312 दिन का था और यह 29 अगस्त, 2019 तक कार्यरत था।
भारत का चंद्रयान 2 मिशन इस मायने में ख़ास है कि यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की कोशिश करेगा। अब तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कोई यान नहीं उतर पाया है। वहीं, चीन, रूस और अमेरिका के बाद भारत ऐसा चौथा देश होगा जो चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के जरिए रोवर को उतारेगा।