इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए वनडे मैच में भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली ने खूब मस्ती की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो गयाना में खेले गए पहले वनडे के दौरान का है।
दरअसल, बारिश होने की वजह से मैच रोक दिया गया। बारिश बंद होने के बाद जब टीम इंडिया मैदान पर उतरी तो ग्राउंड्समैन मैदान को ठीक कर रहे थे। इसी बीच विराट कोहली अचानक भंगड़ा करने लगे। विराट कोहली स्टेडियम के एक कर्मचारी के साथ डांस करने लगे। इसके बाद विराट कोहली वेस्टइंडीज बल्लेबाज क्रिस गेल के साथ भी नाचते दिखाई दिए। विराट कोहली के साथ-साथ केदार जाधव भी डांस मूव्स दिखाते नजर आए। विराट कोहली के डांस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
When in the Caribbean, breaking into a jig be like 🥁🥁🕺 #TeamIndia #WIvIND pic.twitter.com/teg6r2WilS
— BCCI (@BCCI) August 8, 2019
बता दें ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि विराट मैदान पर डांस करते हुए दिखाई दिए हों। विराट पहले भी कई बार मैदान पर डांसिंग मूव्स दिखाते हुए नजर आए हैं। विराट कोहली मैच के दौरान गंभीर रहते हैं, लेकिन ब्रेक के दौरान उनका मूड काफी हल्का दिखता है और वो खेल को इंजॉय करते हैं।
यहां देखे वीडियो…
Teacher: No one will dance in the class.
Le Backbenchers:@BCCI @imVkohli#INDvWI #India #Kohli pic.twitter.com/9R1fulVBHT
— Parth Goradia (@parthgoradia13) August 8, 2019