पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जहां एक तरफ अपने बयानों और गुस्से को लेकर चर्चा में रहती है। वहीं, अब दूसरी तरफ उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। दत्तपुर गांव में सीएम ममता बनर्जी ने एक स्टॉल में न केवल चाय बनाई ही नहीं बल्कि लोगों को परोसा भी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, ममता बनर्जी ने चाय बनाते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह स्थानीय लोगों से घिरी हुई हैं। इस वीडियो में वह एक छोटी बच्ची के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वह राज्य के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दौरे पर हैं।
साथ ही, ममता ने लिखा कि कभी-कभी जीवन में छोटी खुशियां हमें खुश कर सकती हैं। अच्छी चाय बनाना और परोसना इनमें से एक है। इस वीडियो में ममता बनर्जी स्थानीय लोगों के साथ बीतचीत कर रही हैं। ममता बनर्जी ने लिखा कि कुछ समय दीघा के दत्तपुर गांव में स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए।
Sometimes the little joys in life can make us happy. Making and sharing some nice tea (cha/chai) is one of them. Today, in Duttapur, Digha | কখনো জীবনের ছোট ছোট মুহূর্ত আমাদের বিশেষ আনন্দ দেয়। চা বানিয়ে খাওয়ানো তারমধ্যে একটা। আজ দীঘার দত্তপুরে। #Bangla pic.twitter.com/cC1Bo0GuYy
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 21, 2019
इस वीडियो की शुरुआत में ममता बनर्जी एक बच्ची के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। ममता बनर्जी बच्ची को काफी देर पुचकारती हैं और बाद में उसे दुकान से एक नमकीन का पैकेट तोड़कर देती हैं। इसके बाद वह खुद दुकान के अंदर खड़े होकर चाय बनाती हैं और उसे कप में परोस कर लोगों को देती हैं। इसके बाद ममता बनर्जी खुद भी लोगों के साथ खुड़े होकर चाय की चुस्की लेते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत भी करती हैं।