RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) ने फिर से आम आदमी को एक बड़ी राहत देने का फैसला किया है। दरअसल, RBI ने रियल टाइम ग्रॉस सेलटमेंट (RTGS) ट्रांजैक्शन का समय बढ़ा दिया है। अब सुबह 8 बजे की बजाय 7 बजे से RTGS शुरू होगा।
RBI ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि RTGS ट्रांजैक्शन करने का समय बढ़ा दिया गया है। अब RTGS से जुड़े लेन-देन सुबह 8 बजे की बजाय 7 बजे से शुरू होंगे। साथ ही, लिखा कि यह नई सर्विस इसी साल 26 अगस्त से शुरू होगी।
Real Time Gross Settlement (RTGS) System – Increase in operating hourshttps://t.co/tJ0OJ6Mz12
— ReserveBankOfIndia (@RBI) August 21, 2019
फ़िलहाल, 26 अगस्त से पहले RTGS सिस्टम की टाइमिंग सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक ही रहेगी। वहीं इंटर-बैंक ट्रांजैक्शन की टाइमिंग सुबह 8 बजे से शाम 7.45 बजे तक है। नए आदेश में अब RTGS सिस्टम का समय बढ़ाया गया है। अब ग्राहकों और बैंकों के लिए RTGS सुबह 7 बजे से शुरू होगा।
बोर्ड बैठक के दौरान मेयर के बेटे ने महिला पार्षद से की छेड़छाड़
आपको बता दें कि RTGS ट्रांजैक्शन (इंटरनेट के जरिए पैसों का लेन-देन) वास्तविक समय में होती है। जब आप ट्रांजेक्शन करते हैं तो दूसरे अकाउंट में तुरंत पैसा ट्रांसफर होता है। दूसरे-चौथे शनिवार को बैंक की छुट्टी के साथ-साथ ये सर्विस बंद रहती है। वहीं, रविवार और बैंक की जब-जब छुट्टी होती है ये सर्विस बंद रहती है।
RTGS से मुख्य रूप से 2 लाख रुपये या उससे ज्यादा रकम ट्रांसफर की जाती है। हालांकि, इसके लिए खास समय निश्चित है। आरटीजीएस का रखरखाव करने वाले रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल में आरटीजीएस ट्रांसफर की टाइमिंग में डेढ़ घंटे तक का विस्तार भी किया है।
जानें, योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में किसे क्या जिम्मेदारी मिली