कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानी बुधवार को चार दिवसीय यात्रा के लिए अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे है। इस दौरान लोगों से मिलाते समय राहुल के साथ एक ऐसा वाकया हुआ जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, राहुल के उनके फैन ने उन्हें जबरन किस की।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने इस वाकया का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वायनाड पंहुचे राहुल गांधी वहां मौजूद सभी लोगों से हाथ मिलाते हुए दिख रहे है। इसी दौरान एक शख्स राहुल के पास आता है और उनसे हाथ मिलाते हुए उनके गाल को चूम लेता है। इस दौरान राहुल गांधी थोड़े से असहज हो गए। अब राहुल गांधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
#WATCH A man kisses Congress MP Rahul Gandhi during his visit to Wayanad in Kerala. pic.twitter.com/9WQxWQrjV8
— ANI (@ANI) August 28, 2019
आपको बता दे कि बारिश और बाढ़ के चलते केरल के कई जिलों के लोग राहत कैंपों में शिफ्ट हो गए हैं। मक्कियाड़ के हिल फेस स्कूल ऑडिटोरियम में बने राहत कैंप में लोगों का हालचाल जानने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं केरल का मुख्यमंत्री नहीं हूं। हम ना तो केरल की सत्ता में हैं और ना ही केंद्र में लेकिन यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आपको आपका हक दिलाऊं।’
कश्मीर मामले पर पीएम मोदी को मिला राहुल गांधी का साथ
वायनाड पहुंचे राहुल गांधी पार्टी नेताओं और सहयोगियों के साथ कांजीरंगाबाद में एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय भी पी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि बाढ़ के चलते केरल में हजारों लोगों को उनके घर से विस्थापित होकर राहत कैंपों में रहना पड़ रहा है। राज्य में बाढ़ और बारिश के चलते मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच चुकी है। कई लोग अपने घर से गायब भी हुए थे, इनमें से कुछ के शव बाद में बरामद किए गए थे।
भारत के लिए एयरस्पेस बंद कर अपना ही नुकसान कर रहा पाकिस्तान